108MP कैमरे वाले Motorola Edge 20 फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Motorola Edge 20 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल होगा। मोटो एज 20 फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

108MP कैमरे वाले Motorola Edge 20 फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 20 में मिल सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • मोटोरोला एज 20 का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है
  • यह फोन व्हाइट और ब्लू फिनिश में आ सकता है
विज्ञापन
Motorola Edge 20 स्मार्टफोन कंपनी का आगामी फोन है, जिसके रेंडर और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। मोटोरोला एज 20 फोन के लीक रेंडर में देखा जा सकता है कि आगामी फोन कर्व्ड एज के बजाय फ्लैक स्क्रीन डिस्प्ले में दस्तक दे सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटोरोला एज 20 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी।

OnLeaks के कॉलेब्रेशन में PriceBaba की रिपोर्ट में Motorola Edge 20 स्मार्टफोन के स्पेसफिकेशन और रेंडर लीक किए गए हैं। मोटोरोला एज 20 सीरीज़ के डिज़ाइन की बात करें, तो यह अपने पिछले साल लॉन्च चुके वर्ज़न Motorola Edge से थोड़ा अलग है। नए फोन के बैक पैनल पर स्थित कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन अलग है, वहीं सेल्फी कैमरा के लिए दिया गया कटआउट स्क्रीन के बीचोबीच स्थित है न कि टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर। इससे प्रतीत होता है कि मोटोरोला एज 20 के साथ कर्व्ड एज की वापसी नहीं की जाने वाली, इस फोन में किनारों पर पतले बेजल्स और फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। जबकि फोन के निचले हिस्से पर मोटे बेजल्स मौजूद होंगे।

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है, जिसके साथ दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर स्थित होगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। इसके साथ फ्लैश को जगह दी गई है। वहीं, मोटोरोला का लोगो फोन के बैक के बीचोबीच स्थित है। स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को फोन के निचले हिस्से पर स्थित है। रेंडर से इशारा मिलता है कि यह फोन व्हाइट और ब्लू फिनिश में आएगा।  
 

Motorola Edge 20 specifications (expected)

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटोरोला एज 20 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल होगा। मोटो एज 20 फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम व 128 और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा। मोटो एज 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का कैमरा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच तक की हो सकती है। वहीं, डायमेंशन 169.1x75.5x8.9mm होगा।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 144Hz refresh rate display
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Promised software updates
  • Versatile camera setup
  • IP52 rating
  • कमियां
  • Average battery life
  • Low-light camera performance needs improvements
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »