108MP कैमरा के साथ Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion स्मार्टफोन को भारत में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही Motorola स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 20:9 ओलेड डिस्प्ले से लैस हैं।

108MP कैमरा के साथ Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 20 में 4,000mAh की बैटरी है
  • Motorola Edge 20 Fusion में 5,000mAh की बैटरी है
  • दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
विज्ञापन
Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion स्मार्टफोन को भारत में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही Motorola स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 20:9 ओलेड डिस्प्ले से लैस हैं। मोटोरोला एज 20 और मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न दोनों ही फोन IP52-सर्टिफाइड बिल्ड से बने हैं, जो कि डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंट हैं। मोटोरोला ने इससे पहले एज 20 फोन को अपने नए मिड-रेंज फोन के रूप में पिछले महीने यूरोप में पेश किया था। वहीं, मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न फोन मोटोरोला एज 20 सीरीज़ का पूरी तरह से नया मॉडल है। हालांकि, यह फोन मौजूदा Motorola Edge 20 Lite फोन का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो कि अपग्रेड प्रोसेसर के साथ आता है। मोटोरोला एज 20 स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus Nord 2, Vivo V21 और Samsung Galaxy A52 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा, वहीं Motorola Edge 20 Fusion की टक्कर OnePlus Nord CE, Samsung Galaxy M42, और Mi 10i जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।
 

Motorola Edge 20, Edge 20 Fusion price in India, availability

Motorola Edge 20 की कीमत भारत में 29,999 रुपये सेट की गई है, जिसमें आपको फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन फ्रॉस्टेड पर्ल और फ्रॉस्टेड इमराल्ड कलर ऑप्शन उपलब्ध होता है और इसे खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी सेल 24 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Motorola Edge 20 Fusion की कीमत भारत में 21,499 रुपये से शुरू होती है, जिसमें आपको फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह फोन साइबर टील और इलेक्ट्रिक ग्रैफाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा और इसे भी खरीद के लिए Flipkart और प्रमुख रीटेल पर उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी सेल 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

मोटोरोला एज 20 और मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न दोनों ही फोन की खरीद पर HDFC और ICICI Bank के जरिए 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प प्राप्त होगा।

आपको बता दें, पिछले महीने मोटोरोला एज 20 सीरीज़ को यूरोप में लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत EUR 499.99 (लगभग 43,700 रुपये) से शुरू होती थी, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत थी।
 

Motorola Edge 20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला एज 20 फोन Android 11 आधारित My UX पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और DCI-P3 कलर गामुट कवरेज दी गई है। साथ ही फोन में कोर्निंग ग्लास 3 प्रोटेक्शन डिस्प्ले के साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 576Hz टच लैटेंसी मौजूद है। इसके अलावा, मोटोरोला एज 20 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4 रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो एज 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फोन का तीसरा 8 मेगापिक्सल लेंस है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 20 में 128 जीबी की स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6 और 6ई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं।

फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163x76x6.99mm और भार 163 ग्राम है।
 

Motorola Edge 20 Fusion specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न फोन Android 11 आधारित My UX पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए मोटो एज 20 फ्यूज़न फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
motorola

Motorola Edge 20 Fusion में भी 128 जीबी की स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 166x76x8.25mm और भार 185 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 144Hz refresh rate display
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Promised software updates
  • Versatile camera setup
  • IP52 rating
  • कमियां
  • Average battery life
  • Low-light camera performance needs improvements
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp 90Hz OLED display
  • IP52 rating
  • 5G ready, powerful SoC
  • Promised software updates
  • Ready For PC connectivity
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  3. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  4. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  5. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  6. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  7. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  8. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  9. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  10. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »