• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो एक्स सीरीज नहीं हो रही बंद, मोटो ज़ेड प्ले के बारे में नई जानकारी लीक

मोटो एक्स सीरीज नहीं हो रही बंद, मोटो ज़ेड प्ले के बारे में नई जानकारी लीक

मोटो एक्स सीरीज नहीं हो रही बंद, मोटो ज़ेड प्ले के बारे में नई जानकारी लीक
विज्ञापन
पिछले महीने आईं कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि अब मोटोरोला के फ्लैगशिप हैंडसेट मोटो एक्स ब्रांड के तहत पेश नहीं किए जाएंगे। कंपनी की योजना नई 'ज़ेड' सीरीज़ पेश करने की है। ऐसा हुआ भा। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही ज़ेड सीरीज़ के तहत दो हैंडसेट लॉन्च किए। अब ख़बर आ रही है कि कंपनी ने मोटो एक्स ब्रांड को बंद नहीं किया है। जानकारी मिली है कि मोटो ज़ेड के साथ मोटो एक्स सीरीज के हैंडसेट मार्केट में मिलते रहेंगे।
 
moto_z_force_side

मोटोराला ने एक बयान में कहा, ''मोटो एक्स ज़िंदा है। मोटो एक्स फोर्स को हाल ही में दुनिया भर के कई नए मार्केट में लॉन्च किया गया है। मोटो एक्स और मोटो ज़ेड में कुछ खूबियां एक जैसी हैं, लेकिन अंत में इन दोनों सीरीज के हैंडसेट इस्तेमाल करने का अनुभव अलग है। दोनों ही सीरीज हमारे पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाते हैं। टेक्नोलॉजी के दीवाने लोग जो नए किस्म के अनुभव की तलाश में हैं वे मोटो ज़ेड की ओर झुकेंगे।''

गौर करने वाली बात है कि इस बयान से यह तो साफ है कि कंपनी आने वाले दिनों में मोटो एक्स हैंडसेट बेचती रहेगी। लेकिन यह साफ नहीं है कि क्या इस सीरीज में नए फोन पेश किए जाएंगे।

इस बीच मोटो ज़ेड प्ले हैंडसेट के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इस वेरिएंट को पहले लेनोवो टेक वर्ल्ड के दौरान पेश किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स ही लॉन्च किए गए। इशारा दिया गया कि मोटो ज़ेड प्ले को भविष्य में लॉन्च किया जाएगा। एक टिप्सटर ने यह भी खुलासा किया कि दो नए मोटो मॉड प्रो कैमरा मॉड और एडवेंचर मॉड बनाए जा रहे हैं।
 
motoz_play_procamera_amo_hellomotoHk
motoz_play_adveture_amo_hellomotoHk

तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि प्रो कैमरा मॉड नए कैमरा लेंस के साथ आएगा जो 10x ऑप्टिकल ज़ूम, एफ/3.4-5.6 अपर्चर और ज़ेनन फ्लैश को सपोर्ट करेगा। एडवेंचर मॉड मोटो ज़ेड को वाटरप्रूफ स्मार्टफोन में तब्दील कर देगा। पुराने दावों के मुताबिक, मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 16 जीबी या 32 जीबी स्टोरेज और 3500 एमएएच बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto X, Moto Z, Moto Handset
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »