• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटोरोला के फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब मोटो ज़ेड ब्रांड के तहत होंगे पेशः रिपोर्ट

मोटोरोला के फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब मोटो ज़ेड ब्रांड के तहत होंगे पेशः रिपोर्ट

मोटोरोला के फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब मोटो ज़ेड ब्रांड के तहत होंगे पेशः रिपोर्ट
विज्ञापन
संभव है कि आने वाले दिनों में मोटोरोला के फ्लैगशिप हैंडसेट मोटो एक्स ब्रांड के तहत पेश नहीं किए जाएं। खबर मिली है कि कंपनी की योजना इस साल दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को नई 'ज़ेड' सीरीज़ के तहत उतारने की है।

मोटोरोला अब तक अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मोटो एक्स ब्रांड के तहत पेश करती आई है। हालांकि, नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने जानकारी दी है कि ब्रांड के नाम में फेरबदल संभव है। अब नए हैंडेसेट मोटो ज़ेड सीरीज के तहत पेश किए जाएंगे।

अफवाहों का बाज़ार गर्म है कि इस साल मोटो के दो फ्लैगशिप हैंडसेट आएंगे। इन्हें विक्टर थिन और वर्टेक्स कोडनेनाम मिला है। ब्लास ने जानकारी दी है कि विक्टर थिन प्रीमियम स्मार्टफोन है और इसे मोटो ज़ेड के नाम से जाना जाएगा। वर्टेक्स को मोटो ज़ेड प्ले के नाम से जाना जाएगा।

इवान ब्लास ने जानकारी दी है कि लेनोवो इन स्मार्टफोन को 9 जून को लेनोवो टेक वर्ल्ड शो में लॉन्च करेगी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ज़ेड ऊर्फ विक्टर थिन में 5.5 का क्वाडएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3  जीबी या 4 जीबी रैम, 16 मेगापिक्स रियर कैमरा, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2600 एमएएच की बैटरी होगी।

वर्टेक्स ऊर्फ मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 16 जीबी या 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 3500 एमएएच की बैटरी होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Lenovo, Mobiles, Moto X, Moto Z, Moto Z Play, Motorola
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »