• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो एम मंगलवार को हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन के बारे में सब कुछ

मोटो एम मंगलवार को हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन के बारे में सब कुछ

मोटो एम मंगलवार को हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन के बारे में सब कुछ
ख़ास बातें
  • मोटोरोला मोटो एम स्मार्टफोन मंगलवार को लॉन्च हो सकता है
  • इस फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है
  • फोन में 3050 एमएएच की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन
लेनोवो मंगलवार को चीन में होने वाले एक इवेंट में मोटो एम स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के डिजाइन व स्पेसिफिकेशन को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

मोटोरोला मोटो एम के अलावा लेनोवो द्वारा इस इवेंट में लेनोवो पी2 स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते मोटोरोला के इस आने वाले मोटो एम स्मार्टफोन को लेकर कुछ और लीक हुए जिनमें इस स्मार्टफोन के बारे में और ज्यादा जानकारी मिली। आइये जानते हैं इस फोन के बारे में अब तक मिली जानकारी के बारे में सब कुछ:

कीमत
इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर लीक में बहुत कम जानकारी मिली है। लेकिन कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटोरोला मोटो एम स्मार्टफोन को लॉन्च के दिन 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है और अभी तक यह पता नहीं है कि यह कीमत टॉप-एंड या बेस स्टोरेज वेरिएंट की है।

डिजाइन
जैसा कि हमने बताया कि मोटोरोला मोटो एम स्मार्टफोन को लेकर लीक में काफ़ी जानकारी सामने आ चुकी है। हाल ही में प्लेफुलड्रॉयड और वीबो पर इस स्मार्टफोन को कई तरफ से देखा गया था। इन सब लीक से पता चलता है कि मोटोरोला मोटो एम को गोल्ड व सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

फोन में रियर पर दूसरे मोटोरोला स्मार्टफोन के जैसा ही एक कैप्सूल के आकार का कैमरा सेटअप दिया गया है। और इसके साथ में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रियर पर ऊपर व नीचे किनारों पर एंटीना बैंड के साथ आने वाला यह एक फुल मेटल बॉडी स्मार्टफोन हो सकता है। फ्रंट में होम बटन नहीं है और नेविगेशन बटन के ऑनस्क्रीन होने की उम्मीद है। वॉल्यूम व पावर बटन बायीं तरफ किनारे पर हैं जबकि मोटो एम में नीचे की तरफ एक डुअल स्पीकर सिस्टम देखा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला मोटो एम को सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। दूसरे लीक के साथ लिस्टिंग से भी इस फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। मोटोरोला मोटो एम में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी15 ऑक्टा-कोर सीपीयू दिया जा सकता है। फोन में 4 जीबी के साथ 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकत है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में पीडीएएफ और फ्लैश के सात 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जिसके फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। इस फोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में माइक्रोसॉफ्ट के स्काइप, ऑफिस और वनड्राइव जैसे ऐप प्री-लोडेड आएंगे। लीक हुई प्रमोशनल तस्वीर से संकेत मिलते हैं कि इसमें नैनो-कोटिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा जिससे यह फोन धूल व हल्क बारिश से सुरक्षित रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »