मोटो एम की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा

मोटो एम की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • मोटो एम में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है
  • बेंचमार्क लिस्टिंग से मीडियाटेक हीलियो 10 प्रोसेसर होेने का पता चला है
  • इस फोन में एक फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
मोटो एम स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई महीनों से लीक में जानकारी सामने आ रही है। और इस डिवाइस के 8 नवंबर को चीन के ग्वांगझू में लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, इस कथित स्मार्टफोन की ताजा तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इसके अलावा मशहूर बेंचमार्क वेबसाइट पर अंतुतू पर भी इस फोन को देखा गया है।

अंतुतू की लिस्टिंग के मुताबिक, मोटो एम (एक्सटी1662) में एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) स्क्रीन है और यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 4 जीबी रैम है। मोटो एम में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है।

इससे पहले आई खबरों में इस स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ था। बात करें कैमरे की तो अंतुतू की लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटो एम स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

बेंचमार्क लिस्टिंग के अलावा, इस स्मार्टफोन की लाइव तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हुई हैं। प्लेफुलड्रॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो एम की ताजा लीक तस्वीरों में पुरानी लीक तस्वीरों की तरह ही एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और रियर पर कैमरा पैनल देखा जा सकता है

इससे पहले हुई लीक में मोटो एम स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है। बैटरी टर्बो चार्जिंग से लैस होगी। इन लाइव तस्वीरों के अलावा फोन की कुछ और रेंडर इमेज भी लीक हुई हैं।

हालांकि, मोटो एम के स्पेसिफिकेशन लगातार लीक हो रहे हैं। लेकिन किसी तरह की पुष्टि के लिए हमें कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »