मोटोरोला मोटो एम के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें आईं सामने

मोटोरोला मोटो एम के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें आईं सामने
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि मोटोरोला अपनी नई मोटो एम सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रही है। दरअसल, चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर एक्सटी1662 मॉडल नंबर वाले एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन की तस्वीरें भी मौजूद हैं और उसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के पिछले हिस्से में मौजूद रहने का दावा किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि इस महीने की शुरुआत में एक्सटी1663 मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को जीएफएक्सबेंच साइट पर लिस्ट किया था। माना जा रहा है कि यह मोटो एम डिवाइस है। बेंचमार्क के नतीजों से पता चला कि स्मार्टफोन में 4.6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 1.9 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर चिपसेट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम है।

हालांकि, ताज़ा टीना लिस्टिंग में एक्सटी1662 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का डिस्प्ले मौजूद रहने की जानकारी सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मोटो एम प्लस वेरिएंट है। हालांकि, इस दावे को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। लिस्टिंग से 3000 एमएएच की बैटरी, 4जी एलटीई सपोर्ट और  151x75x8 मिलीमीटर डाइमेंशन होने के बारे में पता चला है।

टीना लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी प्लेफुलड्रॉयड द्वारा दी गई थी। लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीरों में स्मार्टफोन का हर हिस्सा नज़र आ रहा है। स्मार्टफोन का गोल्ड कलर वेरिएंट दिखाया गया है। मोटो एम में फिजिकल फ्रंट बटन नहीं है और फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से में नज़र आ रहा है।  वॉल्यूम और पावर बटन मोटो एम के दायीं किनारे पर मौजूद हैं।

एक अलग रिपोर्ट में फिंगरप्रिंट सेंसर के मोटो एम के पिछले हिस्से में मौजूद रहने की बात कही गई है। गौर करने वाली बात है कि इस साल लॉन्च किए गए मोटो जी4 और मोटो ज़ेड में सेंसर फ्रंट पैनल पर ही मौजूद हैं।

मोटो एम सीरीज के हैंडसेट मोटो ज़ेड और मोटो जी लाइन-अप के बीच के फोन होंगे। कीमत भी उसी आधार पर निर्धारित होगी। इस स्मार्टफोन को साल के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  5. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  6. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  8. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  9. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  10. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »