मोटो एम और लेनोवो पी2 स्मार्टफोन 8 नवंबर को हो सकते हैं लॉन्च

मोटो एम और लेनोवो पी2 स्मार्टफोन 8 नवंबर को हो सकते हैं लॉन्च
ख़ास बातें
  • चीनी मीडिया में 8 नवंबर के इवेंट के लिए इनवाइट को लेकर चर्चा ज़ोरों पर है
  • 4जी एलटीई से लैस मोटो एम में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा
  • लेनोवो पी2 की सबसे अहम ख़ासियत 5100 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
ख़बर है कि मोटो एम और हाल ही में पेश किए गए लेनोवो पी2 स्मार्टफोन को अगले हफ्ते 8 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

चीनी मीडिया में 8 नवंबर के इवेंट के लिए इनवाइट को लेकर चर्चा ज़ोरों पर है। इनवाइट हासिल करने में टेकड्रॉयडर भी सफल रहा है।

मोटो एम (एक्सटी1662) स्मार्टफोन के बारे में पिछले कुछ महीने में कई जानकारियां लीक हुई हैं। अगस्त महीने में इस स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। चुनिंदा स्पेसिफिकेशन और मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के अलावा इस हैंडसेट के रियर हिस्से फर फिंगरप्रिंट सेंसर होने का खुलासा हुआ था।

इसके बाद मोटो की तस्वीरें लीक हुईं, रेंडर इमेज सामने आए। मज़ेदार बात यह है कि ये इनवाइट में इस्तेमाल की गई तस्वीरों से पूरी तरह से मेल खाते हैं। रिटेल पैकेजिंग की भी झलक मिली है। 4जी एलटीई से लैस मोटो एम में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले और एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम होने की ख़बर है। इसमें एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट होगा। पता चला है कि इसमें 4 जीबी तक का रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी या 64 जीबी के विकल्प में आएंगे।

मोटो एम में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और इसके साथ 8 या 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की ख़बर है। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है जो टर्बो चार्ज़िंग तकनीक को सपोर्ट करेगी।

लेनेवो पी2 की बात करें तो इस स्मार्टफोन को आईएफए 2016 ट्रेड शो में पेश किया गया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चीन में 249 यूरो की कीमत में नवंबर में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी।

लेनोवो पी2 की सबसे अहम ख़ासियत 5100 एमएएच की बैटरी है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी का रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट शामिल हैं। कंपनी ने 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को चीन में भी लॉन्च करने की जानकारी दी है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto M, Lenovo, Moto, Motorola, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »