Moto G7 Plus के स्पेसिफिकेशन फिर लीक

TENAA की लिस्टिंग से Moto G7 Plus के और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। टीना लिस्टिंग में Moto G7 Plus के लिए XT1965-6 मॉडल नंबर का इस्तेमाल किया गया है।

Moto G7 Plus के स्पेसिफिकेशन फिर लीक

Photo Credit: Cnet/ Motorola

ख़ास बातें
  • Moto XT1965-6 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Moto G7 Plus के दो वेरिएंट होंगे
  • आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा मोटो जी7 प्लस
विज्ञापन
Moto G7 सीरीज़ लॉन्च के बेहद करीब है। और इस बीच हैंडसेट से जुड़ी जानकारियां लीक होने का सिलसिला ज़ारी है। हमने आपको पहले भी मोटो जी7 प्लस के प्रेस इमेज, वास्तविक तस्वीरों, अहम स्पेसिफिकेशन और कीमत से रूबरू कराया है। अब TENAA की लिस्टिंग से Moto G7 Plus के और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। टीना लिस्टिंग में Moto G7 Plus के लिए XT1965-6 मॉडल नंबर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें '6' का इस्तेमाल फोन के चीनी वेरिएंट के लिए है। नई रिपोर्ट से हमें मोटो जी7 प्लस की बैटरी क्षमता और रियर कैमरा स्पेसिफिकेशन का पता चला है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Moto XT1965-6 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। इसके दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएंगे।

लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसे 2,820 एमएएच की बैटरी क्षमता के साथ लिस्ट किया गया है। पुरानी रिपोर्ट्स में भी Moto G7 Plus में 3,000 एमएएच की बैटरी होने के दावे किए गए थे। मज़ेदार बात है कि लिस्टिंग में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की बात की गई है। जबकि इससे पहले फोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होने के दावे किए गए थे। Moto G7 Plus की TENAA लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले Gizmochina द्वारा जानकारी दी गई।

इससे पहले Motorola ने गलती से मोटो जी7 सीरीज़ के चार फोन के नामों का खुलासा कर दिया था- Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power, और Moto G7 Play।

Motorola 7 फरवरी को ब्राज़ील के साउ पोलो शहर में इवेंट आयोजित करने वाली है। इसी इवेंट में मोटो जी7 सीरीज की उपलब्धता और कीमत के बारे में आधिकारिक ऐलान होने की उम्मीद है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2270 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G7 Plus, Moto G7 Plus specifications, Motorola, Moto
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »