Moto G6, Moto G6 Plus में होंगे दो रियर कैमरे और 18:9 डिस्प्ले: रिपोर्ट

Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus गुरुवार को ब्राज़ील में लॉन्च होने जा रहे हैं। अब तक इन फोन की कई जानकारियां लीक हुई हैं।

Moto G6, Moto G6 Plus में होंगे दो रियर कैमरे और 18:9 डिस्प्ले: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus कल होंगे लॉन्च
  • अब तक इन फोन की कई जानकारियां हो चुकी हैं लीक
  • लॉन्च होने से एक दिन पहले लीक हुए फोन के कवर
विज्ञापन
Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus गुरुवार को ब्राज़ील में लॉन्च होने जा रहे हैं। अब तक इन फोन की कई जानकारियां लीक हुई हैं। अब जब लॉन्च होने में एक ही दिन बाकी है, फोन के कवर देखे गए हैं, जिनमें डुअल कैमरा और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले दिख रहा है। इससे पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर की जानकारियं सामने आती रही हैं।

मोबाइल फन पर ओलिग्ज़र केस की लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G6 और Moto G6 Plus के फोन कवर प्री-ऑर्डर किए जा सकते हैं। 3 से 5 दिन के भीतर फोन केस उपलब्ध हो जाएंगे। दोनों वेरिएंट में आर्मरडिल्लो प्रोटेक्टिव केस, एक्सोशील्ड टफ स्नैप-ऑन केस, फ्लेक्सीशील्ड जेल केस, लेदर वॉलिट केस और एक अल्ट्रा-थिन केस देखा गया है। इन केस की कीमत $7.49 (तकरीबन 492 रुपये) से शुरू होकर $11.99 (तकरीबन 788 रुपये) है।

केस देखकर लगता है कि दोनों ही वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप आ रहा है। हालांकि, मोटो जी6 के लिए सिंगल रियर कैमरा दिख रहा है। यह स्पष्ट फोन के लॉन्च के वक्त ही होगा। इसके अलावा कवर के ज़रिए पता चला है कि डिस्प्ले पर नॉच नहीं है। फिंगरप्रिंट फ्रंट में दिया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो जी6 में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। साथ ही कहा जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैन 450 प्रोसेसर होगा। रैम 4 जीबी होंगे और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगा। फोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी। साथ ही कहा गया है कि इसमें 16 और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा।

वहीं, मोटो जी6 प्लस में 5.93 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले आ रहा है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर काम करेगा। इसमें 6 जीबी रैम होंगे। साथ ही 64 जीबी के इनबिल्ट स्टोरेज होने का चर्चा है। फोन को पावर देने के लिए होगी 3200 एमएएच की बैटरी। कैमरा सेटअप मोटो जी6 जैसा ही होने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • कमियां
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • कमियां
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: moto, moto g6, moto g6 plus, moto g6 play
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »