7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G57 Power 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Moto G57 Power 5G लॉन्च कर दिया है।

7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G57 Power 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Motorola

Moto G57 Power 5G में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट है।

ख़ास बातें
  • Moto G57 Power 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Moto G57 Power 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G57 Power 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट है।
विज्ञापन

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Moto G57 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। Motorola ने इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर शामिल किया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM मिलती है। यहां हम आपको Moto G57 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G57 Power 5G Price

कीमत की बात करें तो Moto G57 Power 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। बैंक ऑफर और विशेष लॉन्च डिस्काउंट जैसे शुरुआती ऑफर के बाद यह फोन 12,999 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध होगा।  इस स्मार्टफोन की बिक्री 3 दिसंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की आधिकारिक साइट पर शुरू होगी। यह फोन पेंटोन कॉर्सएयर, पैनटोन फ्लुइडिटी और पैनटोन रेगाटा जैसे रंगों के विकल्प में उपलब्ध है।

Moto G57 Power 5G Specifications

Moto G57 Power 5G में 6.72 इंच की एलसीडी फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050 निट्स ब्राइटनेस  और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। वहीं बॉडी MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 8.60 मिमी और वजन 210.6 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में टाइप सी पोर्ट 2.0, 3.5 मिमी हेडसेट जैक, एफएम, 5जी, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, ड्यूल सिम सपोर्ट और जीपीएस शामिल है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W टर्बो पावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

G57 Power 5G में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसमें रैम को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो G57 Power 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 इन 1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मेगापिक्सल f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 4
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  9. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  10. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »