7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G57 Power और Moto G57 लॉन्च, जानें सबकुछ

Motorola ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G57 और Moto G57 Power लॉन्च कर दिए हैं।

7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G57 Power और Moto G57 लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Moto G57 Power में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Moto G57, Moto G57 Power में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G57, Moto G57 Power में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट है।
  • Moto G57, Moto G57 Power में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Motorola ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G57 और Moto G57 Power लॉन्च कर दिए हैं। Moto G57 में 5200mAh की बैटरी है और Moto G57 Power में 7000mAh की बैटरी मिलती है। ये दोनों ही स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑक्टा कोर Snapdragon 6s Gen 4 4nm प्रोसेसर से लैस हैं। यहां हम आपको Moto G57 और Moto G57 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

Moto G57, Moto G57 Power Price

Moto G57 की कीमत 249 यूरो (लगभग 25,345 रुपये) है और यह फोन बिक्री के लिए मिडिल ईस्ट में उपलब्ध है। वहीं इसे पैनटोन रेगाटा, पैनटोन पिंक लेमोनेड, पैनटोन-कोर्सेर और पैनटोन फ्लुइडिटी रंगों में खरीदा जा सकता है। जबकि Moto G57 Power की कीमत 279 यूरो (लगभग 28,395 रुपये) है और यह फोन यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह पैनटोन-उल्कापिंड, पैनटोन पिंक लेमोनेड, पैनटोन-कोर्सेर और पैनटोन रेगाटा कलर ऑप्शन में आता है।

Moto G57, Moto G57 Power Specifications

Moto G57, Moto G57 Power में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। इन दोनों फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 6s Gen 4 4nm चिपसेट दिया गया है। इनमें 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इन दोनों स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो G57 Power की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 8.60 मिमी और वजन 210 ग्राम है।

ये फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस हैं। वहीं बॉडी को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिला है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, 3.5mm ऑडियो जैक, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस + GLONASS, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। Moto G57 में 5200mAh की बैटरी दी गई है, वहीं Moto G57 Power में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 4
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  9. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  10. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »