Moto G54 5G में होगी 6000mAh बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स, 6 सितंबर को लॉन्च

Flipkart पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट पर इसे ब्लू और ग्रीन कलर्स में दिखाया गया है। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज होगी

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 20:26 IST
ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Moto G53 5G की जगह लेगा
  • इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज होगी
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साउड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा

इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर्स में लाया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola अगले महीने भारत में Moto G54 5G को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया जाएगा। इसकी बैटरी 6,000mAh की होगी। इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर्स में लाया जाएगा। 

कंपनी ने Moto G54 5G के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यह इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Moto G53 5G की जगह लेगा। Flipkart पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट पर इसे ब्लू और ग्रीन कलर्स में दिखाया गया है। इसमें 12 GB का  RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। इसका 6.5 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 2,400 x 1,080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। 
Advertisement

डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस और मोटो स्पैटिएल साउंड को सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। इसकी बैटरी 6,000 mAh की होगी। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे बड़ी बैटरी है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साउड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G support, NFC, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट हो सकते हैं। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने भारत में  E13 स्मार्टफोन का नया 8 GB RAM और 128 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। इसका प्राइस 8,999 रुपये है। इसे Cosmic Black, Aurora Green और Creamy White कलर्स में कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T606 SoC और Mali-G57 MP1 GPU है। यह Android 13 (Go edition) चलता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट का वजन लगभग 180  ग्राम का है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 2.4 GHz और 5GHz ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 वायरलेस और 3.5 mm का  हेडफोन जैक मिलते हैं। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  3. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  4. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  5. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  6. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  7. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  10. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.