मोटो जी5 की बैटरी के बारे में अहम खुलासा

मोटो जी5 की बैटरी के बारे में अहम खुलासा
ख़ास बातें
  • कि इस डिवाइस में 3000 एमएएच की बैटरी होगी
  • बैटरी क्षमता के अलावा फोन के चार्जर के बारे में भी जानकारी मिली है
  • मोटो जी5 हैंडसेट में एनएफसी के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद होगा
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में लेनोवो के मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के बारे में जानकारियां कई बार लीक हुई हैं। इन हैंडसेट को एमडब्ल्यूसी 2017 में कंपनी के इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वैसे, अब तक ज़्यादा जानकारियां मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के बारे में सामने आई हैं। अब मोटो जी5 को कथित तौर पर अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है।

मोटो जी5 की एफसीसी लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि इस डिवाइस में 3000 एमएएच की बैटरी होगी जो कि मोटो जी5 प्लस की 3100 एमएएच की बैटरी से थोड़ी कमज़ोर है। जीएसएमअरिना ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में  बताया है। बैटरी क्षमता के अलावा फोन के चार्जर के बारे में भी जानकारी मिली है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

मज़ेदार बात यह है कि मोटो जी5 हैंडसेट में एनएफसी के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद होगा। फोन (मॉडल नाम 9839) डीटीवी डॉन्गल के साथ आएगा जिसे टीवी ट्यूनर के तौर पर इस्तेमाल करना संभव है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी5 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी रहने की संभावना है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

हाल ही में मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के कवर का रेंडर इमेज सार्वजनिक हुआ था जिससे पुराने दावों को और बल मिला। लीक हुए कवर के रेंडर इमेज से मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की उम्मीद है। स्कैनर और होमबटन एक ही होंगे। इसका अलावा दोनों ही स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर एक गोलाकार कैमरा पैनल दिया जाएगा। मोटो वाला "M" लोगो मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में कैमरा पैनल के ठीक नीचे रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »