मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के डिज़ाइन की मिली झलक

मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के डिज़ाइन की मिली झलक
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के कवर का रेंडर इमेज सार्वजनिक हुआ है
  • मोटो जी5 प्लस में फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की उम्मीद है
  • मोटो जी5 और जी5 प्लस सिल्वर के अलावा गोल्ड कलर में भी मिलेगा
विज्ञापन
लेनोवो के नए मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के बारे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इसके आधार पर कंपनी के 26 फरवरी के इवेंट के बारे में अंदाज़ा लगाना संभव है। अब मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के कवर का रेंडर इमेज सार्वजनिक हुआ है जिससे पुराने दावों को और बल मिला है।

लीक हुए कवर के रेंडर इमेज से मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की उम्मीद है। स्कैनर और होमबटन एक ही होंगे। इसका अलावा दोनों ही स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर एक गोलाकार कैमरा पैनल दिया जाएगा। मोटो वाला "M" लोगो मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में कैमरा पैनल के ठीक नीचे रहेगा।

नए केस रेंडर से यह भी पता चला है कि मोटो जी5 और जी5 प्लस सिल्वर के अलावा गोल्ड कलर में भी मिलेगा। इन तस्वीरों को winfuture.de के रॉलेंड क्वांड्ट द्वारा साझा किया गया है। इसके बारे में जानकारी टेकड्रॉयडर द्वारा दी गई है।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पीपीआई है। यह स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो पी2 जैसे स्मार्टफोन में किया गया है। हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया गया है। बेंचमार्क से पता चला है कि मोटो जी5 प्लस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5, Moto G5 Plus, Mobiles, Smartphone, Android, Lenovo, MWC, MWC 2017
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »