Moto G5 Plus की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

मोटो जी5 प्लस के 4 जीबी रैम वेरिएंट को मार्च में 16,999 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन बाद में फोन की कीमत 15,999 रुपये कर दी गई थी। अब यह फोन भारत में 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2017 14:30 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 प्लस को भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • हाल ही में यह फोन अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया गया था
  • मंगलवार को कंपनी ने भारत में नए मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस लॉन्च किए
लेनोवो के मोटो ब्रांड ने भारत में अपने मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को ही देश में Moto G5S Plus स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मोटो जी5 प्लस के 4 जीबी रैम वेरिएंट को मार्च में 16,999 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन बाद में फोन की कीमत 15,999 रुपये कर दी गई थी। अब यह फोन भारत में 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

यह देखते हुए कि कंपनी ने भारत में मोटो जी5एस प्लस की कीमत 15,999 रुपये रखी है, मोटो जी5 प्लस की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती करना वाज़िब है। जून में इसी साल मोटो जी5 प्लस को लॉन्च किया गया था। शुरुआत में यह फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध था, लेकिन बाद में इसे अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध कराया गया था। गौर करने वाली बात है कि 3 जीबी वेरिएंट ना तो फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए अभी लिस्ट नहीं है।


याद दिला दें कि, मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में एक 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।
Advertisement

(गैजेट्स 360 हिंदी के यूट्यूब चैनल को करें सब्सक्राइब)

कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का 'द मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा है जो डुअल ऑटोफोकस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। मोटो जी5 प्लस में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी4.2, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। मोटो जी5 प्लस में 3000 एमएएच की बैटरी है। बैटरी नॉन-रिमूवेबल है और यह टर्बोपावर चार्जिंग के साथ आएगी। फोन से 15 मिनट में 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। 150.2x74x9.7 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • Bad
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.