Moto G5 Plus अब अमेज़न इंडिया पर भी मिलेगा

मोटोरोला ने अपनी जी सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च के समय एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया था। अब Moto G5 Plus को अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन भारत में मार्च में लॉन्च हुआ था।

Moto G5 Plus अब अमेज़न इंडिया पर भी मिलेगा
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन भारत में मार्च में लॉन्च हुआ था
  • अब यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध करा दिया गया है
  • इससे पहले फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव था
विज्ञापन
मोटोरोला ने अपनी जी सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च के समय एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया था। अब Moto G5 Plus को अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन भारत में मार्च में लॉन्च हुआ था।  गौरतलब है कि लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर बार्सिलोना में अपने मोटो जी5 और  Moto G5 Plus स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था।

अमेज़न इंडिया पर मोटो जी5 प्लस, लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन के 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अमेज़न से खरीदे जा सकते हैं। मोटोरोला मोटो जी5 प्लस का 3 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये जबकि 4 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट 16,999 रुपये में मिलता है। अमेज़न से मोटो जी5 प्लस खरीदने पर अधिकतम 12,885 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। याद दिला दें कि पिछली जेनरेशन वाला मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन को सबसे पहले अमेज़न पर ही उपलब्ध कराया गया था। इस महीने की शुुरुआत में ख़बरें आईं थीं कि मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के स्टॉक को ऑफलाइन रिटेलर के पास उपलब्ध करा दिया गया है।
 

मोटो जी5 प्लस के फ़ीचर

मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसकी मेटल बॉडी। लेकिन कंपनी फोन के रियर कैमरे को इस सेगमेंट में सबसे खास बता रही है। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। जिससे यूज़र एक साथ दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटिग्रेट किया गया है।

मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा। और कंपनी ने खुलासा किया है कि आने वाले एक अपडेट के जरिए यह फ़ीचर फोन में जोड़ा जाएगा। कंपनी मोटो डिस्प्ले को भी ख़ास बता रही है, इससे यूज़र स्मार्टफोन को अनलॉक किए बिना ही नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

इस स्मार्टफोन की एक और अहम ख़ासियत है वन बटन नैव। इन नेविगेशन तरीके को कैपेसिटिव होम बटन द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यूज़र फोन के इंटरफेस पर स्वाइप कर ब्राउज़ कर सकते हैं। इस फ़ीचर को मोटो जी5 प्लस का वन-हैंडेड मोड बताया जा रहा है। पिछले मोटो फोन की तरह ही, मोटो जी5 प्लस फोन मोटो एक्शन्स के साथ आता है- जिससे यूज़र कैमरा और फ्लैशलाइट जैसे फंक्शन को जेस्चर के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

मोटो जी5 प्लस के स्पेसिफिकेशन

5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इंटरनल स्टोरेज के लिए 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का 'द मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा है जो डुअल ऑटोफोकस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। मोटो जी5 प्लस में 3000 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। बैटरी टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है जिसके 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक के इस्तेमाल की बैटरी मिलने का दावा किया गया है।

मोटो जी5 प्लस में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी4.2, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। मोटो जी5 प्लस में 3000 एमएएच की बैटरी है। बैटरी नॉन-रिमूवेबल है और यह टर्बोपावर चार्जिंग के साथ आएगी। फोन से 15 मिनट में 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप भी है। फोन का वज़न 155 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 150.2x74x9.7 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • कमियां
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »