Moto X70 Air हुआ 50MP सेल्फी कैमरा और 4800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Motorola ने अपनी एयर सीरीज में नया स्मार्टफोन Moto X70 Air लॉन्च कर दिया है।

Moto X70 Air हुआ 50MP सेल्फी कैमरा और 4800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Motorola

Moto X70 Air में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Moto X70 Air में 6.7 इंच की 1.5K 10-bit pOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto X70 Air में Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) चिपसेट है।
  • Moto X70 Air में 4800mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Motorola ने अपनी एयर सीरीज में नया स्मार्टफोन Moto X70 Air लॉन्च कर दिया है। चीन में पेश हुआ यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन 4800mAh की बैटरी से लैस है जो कि 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Moto X70 Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto X70 Air Price

Moto X70 Air के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 युआन (लगभग 29,816 रुपये) और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 युआन (लगभग 33,536 रुपये) है। यह स्मार्टफोन पहले से ही ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 31 अक्टूबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को गैजेट ग्रे, लिली पैड और ब्रॉन्ज कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Moto X70 Air Specifications

Moto X70 Air में 6.7 इंच की 1.5K 10-bit pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712x1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) के साथ Adreno 722 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ 256GB / 512GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 4800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X70 Air के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल 120º अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 159.87 मिमी, चौड़ाई 74.28 मिमी, मोटाई 5.99 मिमी और वजन 159 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »