मोटो जी5 प्लस 'बायबैक गारंटी' ऑफर के बारे में फ्लिपकार्ट ने बताया

मोटो जी5 प्लस 'बायबैक गारंटी' ऑफर के बारे में फ्लिपकार्ट ने बताया
ख़ास बातें
  • मोटोराला का मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन भारत में बुधवार को लॉन्च होगा
  • यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • रिटेल साइट फोन को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं चूक रही
विज्ञापन
मोटोराला का मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन भारत में बुधवार को लॉन्च होगा। और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। रिटेल साइट फोन को लॉन्च होने से पहले उसे प्रमोट करने का कोई मौका नहीं चूक रही। कंपनी ने मंगलवार को खुलासा किया कि वह मोटो जी5 प्लस के साथ बायबैक गारंटी देगी। बताया गया है कि ग्राहक सीमित समय के दौरान स्मार्टफोन एक्सचेंज करके निर्धारित छूट पा सकते हैं।

इसे पहले बायबैक गारंटी की संज्ञा दी गई है। फ्लिपकार्ट ने मोटो जी5 प्लस से संबंधित इस ऑफर के बारे में वेबसाइट पर विस्तार से बताया है। हालांकि, ये भी कहा गया है कि अभी हैंडसेट को लॉन्च नहीं नहीं किया गया है, ऐसे में बायबैक प्राइस का खुलासा अभी नहीं किया जा सकता।

ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट ने कहा है कि मोटो जी5 प्लस को बायबैक ऑफर के साथ पेश किया जाएगा। ऑफर के तहत, अगर ग्राहक खरीदारी के 6-8 महीने के बाद स्मार्टफोन को दूसरे स्मार्टफोन से एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें एक फिक्सड एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। उदाहरण के तौर पर 12,001 रुपये का बायबैक गारंटी के बारे में बताया गया है। इसका मतलब है कि अगर यूज़र 30,000 रुपये का नया फोन खरीदते हैं तो अपने पुराने मोटो जी5 प्लस को एक्सचेंज करके इस फोन को 17,999 रुपये खरीद पाएंगे।

फ्लिपकार्ट ने यह भी साफ किया है कि ग्राहक खरीदारी के 8 महीने बाद किसी और फोन के बदले में मोटो जी5 प्लस को एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें मौज़ूदा स्मार्टफोन एक्सचेंज रेट के आधार पर छूट मिलेगी। इस ऑफर का फायदा तभी मिलेगा जब नए फोन की कीमत मोटो जी5 प्लस के बायबैक गारंटी प्राइस से ज़्यादा हो। इसके अलावा एक्सचेंज के दौरान मोटो जी5 प्लस को भी अच्छी स्थिति (स्क्रीन काम कर रहा हो) में होना चाहिए। इसके साथ रिटेल बॉक्स, चार्जर और एक्सेसरी भी वापस करना होगा। इस ऑफर के मकसद के बारे में बताते हुए फ्लिपकार्ट ने कहा कि मोटो जी5 प्लस बायबैक गारंटी स्मार्टफोन की वैल्यू को प्रोटेक्ट करता है। और यह भविष्य के लिए बेहतरीन एक्सचेंज वैल्यू आज ही सुनिश्चित करता है। इस ऑफर की मदद से आसानी से ग्राहक नए स्मार्टफोन में अपग्रेड कर पाएंगे। एक्सचेंज के लिए ग्राहक अपने घर पर पिकअप के लिए आवेदन दे सकते हैं।

मोटो जी5 प्लस बायबैक गारंटी ऑफर में एक बात सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली है कि एक्सचेंज का फायदा बेहद ही कम समय के लिए है। आम तौर पर ग्राहक एक फोन को साल भर तो इस्तेमाल करते ही हैं, उसके बाद ही मन में अपग्रेड का विचार आता है। ऐसे में बायबैक गारंटी बहुत हद तक प्रमोशनल ऑफर से ज़्यादा कुछ नहीं लगता।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • कमियां
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5 Plus, Mobiles, Android, Flipkart
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »