मोटो जी5 आज होगा भारत में लॉन्च

मोटो जी5 आज होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • लेनोवो ने मार्च महीने में मोटो जी5 प्लस को भारतीय मार्केट में उतारा था
  • मोटो जी5 भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है
विज्ञापन
लेनोवो मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में अपने मोटो जी5 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इस लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप चाहें तो यहां देख सकते हैं। फिलहाल, मोटो जी5 की भारतीय कीमत का खुलासा तो नहीं किया गया है। लेकिन हम इसका दाम मोटो जी5 प्लस (रिव्यू) से कम होने की उम्मीद कर सकते हैं।

याद दिला दें कि लेनोवो ने मार्च महीने में मोटो जी5 प्लस को भारतीय मार्केट में उतारा था। 3 जीबी रैम+16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 14,999 रुपये में मिलता है और 4 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। मोटो जी5 प्लस से सस्ता होने की वजह से मोटो जी 5 की सीधी भिड़ंत लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 4 से होगी। स्मार्टफोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश किया गया था।

हमें पहले से पता है कि मोटो जी5 भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। जानकारी मिली है कि हैंडसेट की बिक्री 5 अप्रैल को रात 12 बजे से शुरू होगी। अमेज़न प्राइम ग्राहकों के लिए स्पेशल लॉन्च ऑफर भी उपलब्ध होंगे, जिनका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

बता दें कि मोटो जी5 में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में फोन के 2 जीबी और 3 जीबी रैम व 16 या 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। इसके अलावा स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) सपोर्ट भी होगा।

मोटो जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस का फ्रंट कैमरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and easy to grip
  • Stock Android Nougat
  • Decent camera
  • Image backups via Google Photos for two years
  • कमियां
  • Heating issues
  • Average battery performance
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Lenovo, Moto G5, Moto G5 Launch
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »