मत होइए निराश! Moto G4 Plus को भी मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 अपडेट

लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटो ब्रांड ने हाल ही में अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की थी जिन्हें एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलेगा। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इस लिस्ट में पिछले साल लॉन्च हुए मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के नाम शामिल नहीं थे।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 सितंबर 2017 12:39 IST
लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटो ब्रांड ने हाल ही में अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की थी जिन्हें एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलेगा। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इस लिस्ट में पिछले साल लॉन्च हुए  Moto G4 और Moto G4 Plus के नाम शामिल नहीं थे। अब, कंपनी ने बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि मोटो जी4 प्लस को भी बहु-प्रतीक्षित एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने अधूरी जानकारी के लिए भी माफ़ी मांगी है। याद दिला दें कि कंपनी ने स्मार्टफोन के सिर्फ प्लस वेरिएंट को ही अपडेट मिलने की पुष्टि की है।

बता दें कि कंपनी ने यह आधिकारिक बयान एंड्रॉयड पुलिस को दिया है। लेनोवो की इस कंपनी ने कहा, ''हमारी जानकारी में लाया गया है कि मोटो जी4 प्लस के लिए एंड्रॉयड ओ अपग्रेड के हमारे मार्केटिंग मटेरियल में कुछ गलतियां थीं। और हम इस गलती के लिए माफी मांगते हैं। आमतौर पर हम मोटो जी सीरीज़ के डिवाइस को एक बड़ा अपग्रेड देते हैं, लेकिन हमारे लिए हमारे वादे पूरा करना जरूरी है और एंड्रॉयड नूगा अपग्रेड के अलावा हम मोटो जी4 प्लस को एंड्रॉयड ओ अपडेट भी देंगे। क्योंकि इस अपग्रेड की योजना पहले से नहीं थी और हमारे अपग्रेड शेड्यूल में इसका नाम शामिल होने में थोड़ा समय लगेगा।''
Advertisement

जैसा कि आप इस मामले में आधिकारिक बयान से देख सकते हैं कि, कंपनी की तरफ़ से मार्केटिंग मटेरियल में अधूरी जानकारी होने की बात कही गई। हालांकि, अभी तक मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट रोलआउट किए जाने का समय तय नहीं किया गया है। वहीं मोटो जी4 के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है, जिससे लगभग यह पुष्टि हो जाती है कि हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर अपग्रेड नहीं किया जाएगा।

कंपनी ने जानकारी दी है कि Moto Z, Moto Z Droid, Moto Z Force Droid, Moto Z2 Force, Moto Z Play, Moto Z Play Droid, Moto Z2 Play, Moto G5, Moto G5 Plus, Moto G5S और Moto G5S Plus को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। कंपनी ने इन हैंडसेट के नाम का ऐलान ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए किया। कंपनी ने अपडेट के संबंध मं अपने यूज़र को कस्टमर सपोर्ट पेज को ट्रैक करने को कहा था।
Advertisement

एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के बारे में कंपनी ने कहा था कि यूज़र को ज़्यादा स्पीड और बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। स्पिलिट स्क्रीन क्षमता, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन, बेहत नोटिफिकेशन, ऑटोफिल फ्रेमवर्क और गूगल प्ले प्रोटेक्ट जैसे फीचर भी इस अपडेट का हिस्सा होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good screen
  • Decent performance
  • Near-stock Android
  • Good battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • No fingerprint sensor
  • Not worth the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek design and good build
  • Vivid display
  • Strong battery life
  • Near-stock version of Android
  • Improved camera app
  • Bad
  • No NFC
  • Low-light camera performance is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.