Motorola के इन हैंडसेट को मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

लेनोवो की स्वामित्व वाले मोटोरोला ब्रांड ने उन मोटो हैंडसेट की सूची ज़ारी कर दी है जिन्हें एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। मोटो डिवाइस की इस सूची में लेटेस्ट हैंडसेट को तो जगह मिली है, लेकिन दो साल पहले लॉन्च किए गए मोटो जी4 डिवाइस का नाम नहीं है।

Motorola के इन हैंडसेट को मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट
ख़ास बातें
  • मोटो डिवाइस की इस सूची में लेटेस्ट हैंडसेट को जगह मिली है
  • दो साल पहले लॉन्च किए गए मोटो जी4 डिवाइस का नाम नहीं है
  • कहा गया है कि अपडेट की प्रक्रिया आने वाले महीने में शुरू हो जाएगी
विज्ञापन
लेनोवो की स्वामित्व वाले मोटोरोला ब्रांड ने उन मोटो हैंडसेट की सूची ज़ारी कर दी है जिन्हें एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। मोटो डिवाइस की इस सूची में लेटेस्ट हैंडसेट को तो जगह मिली है, लेकिन दो साल पहले लॉन्च किए गए मोटो जी4 डिवाइस का नाम नहीं है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो अपडेट के लिए हैंडसेट की सूची तो जारी कर दी है, लेकिन अपडेट की तारीख के बारे में कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं बताया गया है। कहा गया है कि अपडेट की प्रक्रिया आने वाले महीने में शुरू हो जाएगी।

बताया गया है कि Moto Z, Moto Z Droid, Moto Z Force Droid, Moto Z2 Force, Moto Z Play, Moto Z Play Droid, Moto Z2 Play, Moto G5, Moto G5 Plus, Moto G5S और Moto G5S Plus को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। कंपनी ने इन हैंडसेट के नाम का ऐलान ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए किया। कंपनी ने अपडेट के संबंध मं अपने यूज़र को कस्टमर सपोर्ट पेज को ट्रैक करने को कहा है।

इन सबके बीच Moto G4 और Moto G4 Plus स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट नहीं दी जाएगी। यह चौंकाने वाला है, क्योंकि ज़्यादातर हैंडसेट लॉन्च होने के लगभग दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट पाते हैं।

याद रहे कि लेनोवो ने भारत में मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन को पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया था। भले ही ये हैंडसेट कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं है, लेकिन इन्हें एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट नहीं मिलने की ख़बर से कई मोटोरोला प्रशंसकों को निराशा होगी।

इसके अलावा सपोर्ट पेज पर लिखा है, "मोटो एक्स (1st जेनरेशन) के लिए मोटोरोला सॉफ्टवेयर अपडेट दिसंबर 2017 से नहीं उपलब्ध होगा। अगर आपने अपने फोन को अपडेट नहीं किया है तो जल्द ही अपडेट कर लें।"

एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के बारे में कंपनी ने कहा है कि यूज़र को ज़्यादा स्पीड और बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। स्पिलिट स्क्रीन क्षमता, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन, बेहत नोटिफिकेशन, ऑटोफिल फ्रेमवर्क और गूगल प्ले प्रोटेक्ट जैसे फीचर भी इस अपडेट का हिस्सा होंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, Lenovo, Motorola, Moto
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »