Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट

इस स्मार्टफोन की एक विशेषता बिल्ट-इन एक्टिव स्टाइलस का होना है। Moto G Stylus के नए वर्जन में 5,200 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 MP का प्राइमरी कैमरा है
  • यह Android 16 पर बेस्ड मोटोरोला के Hello UX पर चलता है
  • Moto G Stylus के नए वर्जन में 5,200 mAh की बैटरी दी गई है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने अपने Moto G Stylus का नया वर्जन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Moto G Stylus की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन की एक विशेषता बिल्ट-इन एक्टिव स्टाइलस का होना है। Moto G Stylus के नए वर्जन में 5,200 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल  का प्राइमरी कैमरा है। 

Moto G Stylus का प्राइस

अमेरिका में इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 499 डॉलर (लगभग 46,100 रुपये) का है। इसे Pantone Lavender Mist और Pantone Coal Smoke कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Moto G Stylus की बिक्री 16 अप्रैल से कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Moto G Stylus के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 1.5K (2,712 x 1,220 पिक्सल्स) pOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस पिछले वर्ष पेश किए गए Moto G Stylus के समान हैं। यह Android 16 पर बेस्ड मोटोरोला के Hello UX पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन के RAM को वर्चुअल तरीके से 24 GB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G Stylus की स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड से 1 TB तक बढ़ सकती है। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Moto G Stylus की 5,200 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 162.15 x 74.78 x 8.29 mm और भार 192 ग्राम से कुछ अधिक है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »