Moto E4 Plus तीन कलर वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

मोटो के नए बेहद-किफ़ायती हैंडसेट 'ई' सीरीज़ को लेकर पहले भी लीक में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब कंपनी अपना मोटो ई4 और Moto E4 Plus स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने वाली है। और एक ताजा लीक से मोटो ई4 प्लस के डिज़ाइन के बारे में लीक में जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2017 17:47 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 प्लस के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है
  • इस फोन को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
मोटो के नए बेहद-किफ़ायती हैंडसेट 'ई' सीरीज़ को लेकर पहले भी लीक में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब कंपनी अपना मोटो ई4 और Moto E4 Plus स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने वाली है। और एक ताजा लीक से मोटो ई4 प्लस के डिज़ाइन के बारे में लीक में जानकारी सामने आई है।

टेक्नोफोर्ड ने  Moto E4 Plus स्मार्टफोन के कवर लीक किए हैं। लीक हुए कवर से संकेत मिलते हैं कि स्मार्टफोन को गोल्ड, ब्लू और ब्लैक तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। रियर कवर से यह भी पता चलता है कि मोटो ई4 प्लस में एक गोल आकार का कैमरा होगा। फोन के ऊपरी किनारे पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और नीचे की तरफ़ एक स्पीकर ग्रिल देखे जा सकते हैं। स्मार्टफोन के दांयीं तरफ़ वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिए गए हैं।
Advertisement

इससे पहले टिप्सटर इवान ब्लास ने एक लीक के जरिए संकेत दिए थे कि Moto E4 Plus ना केवल ई4 से थोड़ा बड़ा है, बलेकि इसका डिज़ाइन भी अलग है। गौर करने वाली बात है कि, फोन के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट होगा जबकि मोटो ई4 के अगले हिस्से में होम बटन नहीं होगा। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरे की स्थित भी अलग-अलग है। मोटो ई4 प्लस में मोटो ई4 की तुलना में ज़्यादा पतले बेज़ेल दिए गए हैं।

मोटो ई4 प्लस के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने की ख़बरें हैं। फोन में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और 1.25 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 2 जीबी या 3 जीबी रैम के साथ माली-टी720एमपी2 जीपीयू हो सकता है। फोन में 16 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

रियर कैमरे की बात करें तो Moto E4 Plus फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा होने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल सेंसर होगा। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी हो सकती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी (चुनिंदा मार्केट), वाई-फाई 802.11 एन, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए जा सकते हैं।
Advertisement

मोटो ई4 स्मार्टफोन को भी 17 जुलाई को मोटो ई4 प्लस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पहले आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, मोटटो ई4 के अनलॉक वर्ज़ की कीमत 150 यूरो (करीबप 10,500 रुपये), जबकि ई4 प्लस दो वेरिएंट में आएगा। 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 190 यूरो (करीबप 13,300 रुपये) से शुरू होगी।

मोटो ई4 में इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 294 पिक्सल प्रति इंच है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2800 एमएएच की बैटरी होगी। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक की माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने की सुविधा होगी। यह फोन लूनर ग्रे कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.