Moto E4 Plus अब अमेज़न इंडिया पर भी बिकेगा

मोटोरोला इंडिया ने अपने Moto E4 Plus स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया था। यह फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इच्छुक ग्राहक बड़ी बैटरी वाले इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से भी खरीद पाएंगे।

Moto E4 Plus अब अमेज़न इंडिया पर भी बिकेगा
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की बैटरी
  • अब तक सिर्फ फ्लिपकार्ट पर बिकता था मोटो ई4 प्लस
  • अमेज़न इंडिया पर भी यह फोन 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
मोटोरोला इंडिया ने अपने Moto E4 Plus स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया था। यह फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इच्छुक ग्राहक बड़ी बैटरी वाले इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से भी खरीद पाएंगे। बताया गया है कि यह फोन आइरन ग्रे और फाइन गोल्ड रंग में 4 जनवरी से उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि सितंबर महीने में इस फोन का ऑक्सफोर्ड ब्लू कलर वेरिएंट भी लॉन्च हुआ था। मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की बैटरी। इस प्लेटफॉर्म पर भी यह फोन 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
 

मोटो ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आता है। प्लस वेरिएंट में मीडियाटेक एमटीके6737एम प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने फोन मे एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है।

आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1 और 4जी सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 155x77.5x9.55 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।

स्मार्टफोन के रियर पर मोटोरोला का बैटविंग लोगो और एक स्पीकर ग्रिल है। स्मार्टफोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और वॉल्यूम व पावर बटन दोनों फोन के दांयें किनारे पर है। मोटो ई4 प्लस के ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है और यह स्मार्टफोन एक वाटर रेपेलेंट नैनो-कोटिंग के साथ आता है। स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट सेंसर में वन की नैव फ़ीचर भी दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto E4 Plus Price, Moto E4 Plus Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  6. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  8. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  9. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  10. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »