मोटो ई4 व ई4 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक

मोटो ई4 व ई4 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 की कीमत करीब 10,500 रुपये हो सकती है
  • मोटो ई4 प्लस की कीमत 13,500 रुपये हो सकती है
  • दोनों फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेंगे
विज्ञापन
लेनोवो के आने वाले मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के बारे में कई बार लीक में ख़बरें सामने आ चुकीं हैं। और अब एक ताजा लीक से इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत के साथ ही स्पेसिफिकेसन की भी जानकारी मिली है। मोटो ई4 पिछले साल लॉन्च हुए मोटो ई3 का एक बेहतरीन अपग्रेड होगा, जबकि मोटो ई4 प्लस में 5000 एमएएच बैटरी होने के अलावा इसका डिज़ाइन मोटो ई4 से अलग होगा।

विनफ्यूचरडॉटदे की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ई4 के अनलॉक वेरिएंट की कीमत 150 यूरो (करीब 10,500 रुपये), जबकि ई4 प्लस वेरिएंट की कीमत 190 यूरो (करीब 13,300 रुपये) होगी। वहीं 3 जीबी वेरिएंट की कीमत ज़्यादा होगी। मोटो ई4 के ग्रे, गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च होने का खुलासा हुआ है जबकि ई4 प्लस को सिर्फ ग्रे व गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

मोटो ई4 की बात करें तो, रिपोर्ट में इस स्मार्टपोन के लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का दावा किया गयाा है। इस फोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6737एम क्वाड-कोर चिपसेट और 2 जीबी रैम दिया जाएगा। इसमें 16 जीबी स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 में 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर होगा। इस फोन में 2800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 एन और जीपीएस जैसे फ़ीचर होंगे.

मोटो ई4 प्लस में थोड़ा बड़ा 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। रियर कैमरे की बात करें तो 13 मेगापिक्सल सेंसर होगा। इसमें 3 जीबी रैम विकल्प दिया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत होगी 5000 एमएएच की बैटरी। ई4 प्लस के बाकी स्पेसिफिकेशन मोटो ई4 जैसे ही होंगे।

इससे पहले एक लीक में टिप्सटर इवान ब्लास ने संकेत दिए थे कि ई4 प्लस स्मार्टफोन ई4 से ना केवल पतला होगा, बल्कि इसके डिज़ाइन में भी बदलाव होगा। गौर करने वाली बात है कि, इसके होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट होगा। जबकि मोटो ई4 के फ्रंट में होम बटन नहीं होगा। इन फोन के फ्रंट कैमरे की जगहें भी अलग-अलग होंगी। मोटो ई4 प्लस में मोटो ई4 से पतले बेज़ेल दिए जा सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »