Moto E4 Plus का टीज़र फ्लिपकार्ट पर जारी

लेनोवो ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी का नया मोटो स्मार्टफोन ई4 प्लस भारत में 12 जुलाई को लॉन्च होगा। अब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मोटो ई4 प्लस की जानकारी दी है, जिससे स्मार्टफोन के एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने की पुष्टि हुई है।

Moto E4 Plus का टीज़र फ्लिपकार्ट पर जारी
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
  • फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है
  • फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
विज्ञापन
लेनोवो ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी का नया मोटो स्मार्टफोन ई4 प्लस भारत में 12 जुलाई को लॉन्च होगा। अब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Moto E4 Plus की जानकारी दी है, जिससे स्मार्टफोन के एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने की पुष्टि हुई है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में मीडिया इनवाइट भेजकर पुष्टि की थी कि भारत में मोटो ई4 प्लस 12 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा।

फ्लिपकार्ट पर जारी मोटो ई4 प्लस के टीज़र के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की बिक्री लॉन्च वाले दिन यानी 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू हो सकती है। फ्लिपकार्ट पर मोटो ई4 प्लस को #PowerPlus के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में दी गई 5000 एमएएच की बैटरी को इसका सबसे अहम फ़ीचर बताया जा रहा है। हालांकि, अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा या अमेज़न इंडिया जैसी दूसरी साइट पर भी मिलेगा।
 
moto e4 plus teaser

याद रहे कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को जून महीने में क्रमशः 129.99 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) और 179.99 डॉलर  (करीब 11,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है। टीज़र में भी कंपनी इस फ़ीचर पर खासा ज़ोर दे रही है।

Moto E4 Plus के स्पेसिफिकेशन
Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में भी मोटो ई4 वाले 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। अमेरिकी मार्केट में मोटो ई4 प्लस के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही मॉडल 2 जीबी रैम के साथ आएंगे। मोटो ई4 प्लस को तीन रंग में पेश किया गया है- आइरन ग्रे, ऑक्सफोर्ड ब्लू और ब्लश गोल्ड। स्थानीय मार्केट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »