• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटोरोला के आने वाले कई स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, जानें इनके बारे में

मोटोरोला के आने वाले कई स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, जानें इनके बारे में

मोटोरोला के आने वाले कई स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, जानें इनके बारे में
विज्ञापन
 लेनोवो के मोटो ब्रांड के तहत आने वाली नई स्मार्टफोन सीरीज़ हाल ही में तस्वीरों में लीक हुई थी। अब, इन स्मार्टफोन की नई वीडियो और तस्वीरें वेब पर लीक हो गईं हैं। इन लीक स्मार्टफोन में मोटो सी, मोटो सी प्लस, मोटो ई4, मोटो ई4 प्लस और मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन शामिल हैं। नई 'सी' सीरीज़ को मोटो 'ई' सीरीज़ से भी सस्ता बताया जा रहा है। ख़बरें हैं कि ये फोन विकासशील बाज़ारों के लिए होंगे और हो सकता है कि इन्हें अमेरिका जैसे विकसित बाज़ारों में लॉन्च ना किया जाए।

बेहेद किफ़ायती मोटो सी और मोटो सी प्लस की तस्वीरें एक बार फिर OnLeaks और SlashLeaks द्वारा लीक की गईं हैं। इन दोनों बजट स्मार्टफोन को इस बार हर तरफ़ से अच्छी तरह देखा जा सकता है। इन फोन के मेटल फिनिश, रियर स्पीकर, कैपेसिटिव नेविगेशन बटन और आगे की तरफ़ एक मोटो लोगो के साथ आने की उम्मीद है। ख़ास बात है कि, मोटो सी प्लस स्मार्टफोन, मोटो सी से ज़्यादा पतला दिख रहा है। लेकिन बड़े वेरिएंट में कैमरा बंप आगे की तरफ़ उभरा हुआ है। एंड्रॉयड अथॉरिटी ने OnLeaks के साथ मिलकर मोटो सी और मोटी सी प्लस का एक 360-डिग्री वीडियो भी लीक किया है, जिसमें इन तस्वीरों को हर ओर से देखा जा सकता है।


मोटो सी में एक मीडियाटेक एमटी6737 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में एक 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854) डिस्प्ले हो सकता है जबकि फोन में 2300 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। मोटो सी के रियर पर 5 मेगापिक्सल कैमरा जबकि 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

इसके अलावा, एंड्रॉयड अथॉरिटी और Onleaks ने मोटो ज़ेड2 फोर्स की भी तस्वीरें और 360 डिग्री वीडियो लीक किए हैं। इस डिवाइस के मोटो ज़ेड2 के ज़्यादा भरोसेमंद वेरिएंट होने की उम्मीद है, इससे पहले मोटो ज़ेड2 के बारे में जानकारी लीक हुई थी। मोटो ज़ेड2 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक हो सकता है जो पिछले मोटो ज़ेड फोर्स में नहीं दिया गया था। इसके अलावा, इसका डिज़ाइन बाकी 'ज़ेड' सीरीज़ स्मार्टफोन की तरह ही लग रहा है। हालांकि, इसमें ऊपर व नीचे की तरफ़ कम बेज़ेल दिख रहे हैं। इस फोन के रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप भी दिख रहा है।


आखिर में बात करते हैं Evleaks द्वारा लीक की गई मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन की तस्वीर की। OnLeaks ने भी मोटो ई4 की तस्वीर पोस्ट की जिसमें इस फोन को हर ओर से देखा जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन को एक साथ देखने पर इनके आकार में फर्क दिख रहा है। हालांकि, मोटो ई4 प्लस में मोटो ई4 से पतले बेज़ेल हैं। और इसमें होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा जा सकता है। मोटो ई4 प्लस में आगे की तरफ एक फ्लैश बोर्ड भी दिख रहा है। मोटो ई4 प्लस में 5000 एमएएच की बैटरी जबकि ई4 में 2800 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ है।
 
moto

इससे पहले लीक में, मोटो ई4 के एंड्रॉयड 7.0 नूगा, एलटीई नेटवर्क सपोर्ट, 16 जीबी स्टोरेज और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर के साथ आने का पता चला था। ई4 प्लस में एक मीडियाटेक प्रोसेसर हो सकता है। अभी इन स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एम
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2350 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto C, Moto C Plus, Moto E4, Moto E4 Plus, Moto Z2 Plus, Mobiles, Motorola
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »