मोटो ई4 के बारे में पता चला, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

मोटो ई4 के बारे में पता चला, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक
ख़ास बातें
  • सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर मोटो ई4 को देखा गया है
  • लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
  • इस स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन
लेनोवो ने अपने मोटोरोला ब्रांड के तहत पिछले साल जुलाई में मोटो ई3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। भारत में कंपनी ने 7,999 रुपये वाले मोटो ई3 पावर स्मार्टफोन को पेश किया था। लेकिन अब ख़बरें हैं कि कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेड वेरिएंट मोटो ई4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर मोटो ई4 को देखा गया। एफसीसी लिस्टिंगं से इस फोन के कुछ फ़ीचर व स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है।

एफसीसी पर आने वाले मोटो स्मार्टफोन को मॉडल नंबर एक्सटी1762 नाम से लिस्ट किया गया है। एफसीसी की लिस्टिंग को सबसे पहले ड्रॉयडहोलिक ने देखा। लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।  मोटो ई4 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई जैसे फ़ीचर होंगे। फोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा।

मोटो ई3 के अपग्रेड वेरिएंट मोटो ई4 के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। ख़बरों के मुताबिक, इस फोन के कई वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं और एक वेरिएंट में 32 जीबी स्टोरेज होगी।

बता दें कि मोटो ई3 पावर में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन में 64- बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735पी क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

मोटो ई3 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। यह बर्स्ट, पनोरमा और एचडीआर मोड से लैस है। यूज़र स्क्रीन पर कहीं भी टैप करके तस्वीरें ले पाएंगे। सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ब्यूटीफिकेशन मोड भी दिया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है। मोटो ई3 पावर में 3500 एमएएच की बैटरी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  3. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  4. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  5. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  6. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  7. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  8. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  9. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  10. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »