Apple को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनी Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू लगभग 2.88 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। एपल का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.87 लाख करोड़ डॉलर का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जनवरी 2024 16:51 IST
ख़ास बातें
  • एपल के शेयर प्राइस पर आईफोन की डिमांड घटने की आशंका का असर पड़ा है
  • कंपनी का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट, Vision Pro 2 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू लगभग 2.88 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है

Photo Credit: पिछले कुछ दिनों में माइक्रोसॉफ्ट का शेयर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ा है

बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft का मार्केट कैपिटलाइजेशन दो वर्षों में पहली बार iPhone बनाने वाली Apple से अधिक हो गया है। इससे यह दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बन गई है। एपल के शेयर प्राइस पर आईफोन की डिमांड घटने की आशंका का असर पड़ा है। 

एपल के शेयर में शुक्रवार को 0.2 प्रतिशत की तेजी थी, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के शेयर का प्राइस लगभग एक प्रतिशत बढ़ा था। माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू लगभग 2.88 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। एपल का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.87 लाख करोड़ डॉलर का था। स्मार्टफोन की डिमांड को लेकर आशंका से एपल के शेयर में पिछले कुछ दिनों में 3 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले वर्ष कंपनी का शेयर लगभग 48 प्रतिशत बढ़ा था। पिछले कुछ दिनों में माइक्रोसॉफ्ट का शेयर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ा है। पिछले वर्ष जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ChatGPT मेकर OpenAI में इनवेस्टमेंट के जरिए बड़ा कदम उठाने से माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में लगभग 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। 
Advertisement

LSEG के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष 14 दिसंबर को एपल का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3.08 लाख करोड़ डॉलर के साथ पीक पर रहा था। कंपनी का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट, Vision Pro 2 फरवरी को अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर 19 जनवरी को शुरू होंगे। पिछले वर्ष जून में वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में कंपनी ने इसे पेश किया था। अमेरिका में एपल के स्टोर्स और कंपनी के वेब स्टोर से जरिए यह हेडसेट उपलब्ध होगा। यह ऑग्मेंटेड रिएलिटी (AR) और वर्चुअल रिएलिटी (VR) दोनों टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट करता है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 19 जनवरी को शुरू होंगे। 

हाल ही में बारक्लेज ने एपल के शेयर को 'न्यूट्रल' से 'अंडरवेट' कर दिया था। इसके बाद कंपनी के शेयर प्राइस में बड़ी गिरावट हुई थी। बारक्लेज के एनालिस्ट Tim Long ने कहा था कि कंपनी के नए आईफोन्स की डिमांड कमजोर रह सकती है। इसके अलावा इसे चीन जैसे मार्केट्स में चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। चीन में सरकार की अमेरिकी कंपनियों पर सख्ती बढ़ रही है। एपल के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है और आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग का हब भी है। चीन के Huawei जैसे ब्रांड्स से एपल को कड़ा मुकाबला मिल रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.