यू यूरेका, यूटोपिया और यूनीक स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट इस साल होंगे लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 9 मई 2016 19:02 IST
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने जानकारी दी है कि इस साल कंपनी के लोकप्रिय हैंडसेट यू यूनीक, यू यूरेका और यू यूटोपिया का अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च होंगे।

यू के संस्थापक राहुल शर्मा ने कंपनी की इस योजना का खुलासा किया और कहा कि ये सारे हैंडसेट 2016 में लॉन्च किए जाएंगे। राहुल शर्मा ने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी, ख़ासकर इन फोन में सायनोजेन ओएस या स्टॉक एंड्रॉयड इस्तेमाल किए जाने के संबंध में।

हालांकि, उन्होंने आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाले इन हैंडसेट के नाम के बारे मे ज़रूर बताया। यू यूरेका के अगले वेरिएंट को यू यूरेका 2, यू यूनीक के वेरिएंट को यू यूनीक 2 और यू यूटोपिया के वेरिएंट को यूटोपिया 2 का नाम दिया जाएगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन स्मार्टफोन के बारे में और जानकारी सामने आएगी।

इस खुलासे पहले यू यूरेका के अपग्रेडेड वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई थी। इसका खुलासा बेंचमार्क और इंपोर्ट / एक्सपोर्ट साइट की लिस्टिंग से हुआ।
Advertisement

भारतीय इंपोर्ट / एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा पर नए यू हैंडसेट को लिस्ट किया गया था जिसे 21 मार्च को भारत में लाया गया था। इस हैंडसेट का मॉडल नंबर यू5200 है। स्मार्टफोन को चीन से मंगाया गया था और इसकी घोषित कीमत 9,036 रुपये प्रति हैंडसेट थी। ध्यान रहे कि इंपोर्ट / एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर अलग होती है।
Advertisement

याद रहे कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने पिछले साल सितंबर महीने में यू यूनीक फोन को 4,999 रुपये में लॉन्च किया था।

वहीं, 8,999 रुपये वाला यू यूरेका बजट सेगमेंट के बेहतरीन हैंडसेट में से एक रहा है। इसे दिसंबर 2014 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अपने सबसे पावरफुल फोन यू यूटोपिया को भी पिछले साल दिसंबर महीने में 24,999 रुपये में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.