यू यूटोपिया स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

यू यूटोपिया स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
यू टेलीवेंचर्स ने गुरुवार को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूटोपिया लॉन्च किया। शानदार हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन से लैस यू यूटोपिया एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 24,999 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 24 दिसंबर से शुरू होगी। कंपनी के संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि हैंडसेट के लिए कोई फ्लैश सेल आयोजित नहीं की जाएगी। हालांकि, यह सीमित संख्या में उपलब्ध होगा।

यू टेलीवेंचर्स की मालिक कंपनी माइक्रोमैक्स मोबाइल है। यह कंपनी सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपने हैंडसेट बेचती है। कंपनी ने अपने पहले हैंडसेट यू यूरेका को दिसंबर 2014 में लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी तीन और किफायती हैंडसेट यू यूनीक, यूरेका प्लस और यूफोरिया पेश किए। यू यूटोपिया कंपनी का पांचवां हैंडसेट है और इसके जरिए कंपनी की नज़र हाई-एंड स्मार्टफोन मार्केट पर है।

हैंडसेट को एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्यूमीनियम से बनाया गया है और यह 7.2 मिलीमीटर पतला है। हैंडसेट में 5.2 इंच का क्यूएचडी  (2560x1440 पिक्सल) शार्प ओजीएस टीपी डिस्प्ले है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी है 565 पीपीआई। हैंडसेट में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट और 4 जीबी के रैम मौजूद होंगे। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है।

इसमें सोनी के 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ मौजूद है ट्रू टोन डुअल एलईडी फ्लैश। सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखते हुए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरे से यूज़र 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। डिवाइस को पावर देने के लिए मौजूद है 3,000 एमएएच की बैटरी।

इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। यह स्मार्टफोन सायनोजेन 12.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। यू के इस लेटेस्ट हैंडसेट में अराउंडयू ऐप पहले से इंस्टॉल होगा। इस ऐप का इस्तेमाल करके यूज़र होटल और फ्लाइट बुकिंग कर पाएंगे और शॉपिंग में भी। होम स्क्रीन पर दायीं तरफ स्वाइप करके इस ऐप को एक्सेस किया जा सकता है। स्मार्टफोन गाना ऐप के साथ आएगा और म्यूज़िक स्ट्रीम करने के साथ यह डिफॉल्ट म्यूज़िक प्लेयर का भी काम करेगा।

फिंगरप्रिंट सेंसर इस हैंडसेट की एक और बड़ी खासियत है। इसकी मदद से यूज़र सेल्फी भी ले पाएंगे। यू यूटोपिया के साथ लिटिल बर्ड ईयरफोन बंडल्ड है, इसे हाउस ऑफ मारले द्वारा बनाया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »