• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारतीय कंपनी Micromax के इस स्मार्टफोन में आई भयंकर दिक्कत, फूल कर मोटा हुआ फोन, यूजर्स कर रहे रिपोर्ट

भारतीय कंपनी Micromax के इस स्मार्टफोन में आई भयंकर दिक्कत, फूल कर मोटा हुआ फोन, यूजर्स कर रहे रिपोर्ट

Micromax IN 1एक मिड रेंड फोन था और जिसमें सामान्य स्पेसिफिकेशंस दिए गए थे। हालांकि एक साल पूरे होने के बाद इस स्मार्टफोन को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया शिकायतें करना शुरू कर दिया है।

भारतीय कंपनी Micromax के इस स्मार्टफोन में आई भयंकर दिक्कत, फूल कर मोटा हुआ फोन, यूजर्स कर रहे रिपोर्ट

Photo Credit: Twitter/ @Shubhamdutt13

ख़ास बातें
  • Micromax IN 1 को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत करना शुरू किया है।
  • Micromax IN 1 में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Micromax IN 1 में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Micromax ने मार्च, 2021 में भारतीय बाजार में एक स्मार्टफोन Micromax IN 1 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन एक मिड रेंड फोन था और जिसमें सामान्य स्पेसिफिकेशंस दिए गए थे। हालांकि एक साल पूरे होने के बाद इस स्मार्टफोन को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया शिकायतें करना शुरू कर दिया है।

शुभम दत्त ने सबसे पहले अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। अपने असली ट्वीट में उन्होंने अपने एक्सपीरियंस के साथ-साथ Micromax IN 1 मॉडल की फोटो के बारे में एक छोटा सा मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने Micromax IN 1 ​​के लिए 1 साल बाद अगस्त पैच अपडेट जारी किया। हालांकि इस अपडेट की बदौलत तेजी से बैटरी ड्रेनिंग आई और कुछ दिनों बाद उन्होंने देखा कि बैटरी फूलना भी शुरू हो गई थी।

यह ध्यान देने वाली बात है कि रियर का पैनल बीच से बाहर की ओर मुड़ा हुआ था, जिसके चलते फोन को बंद किया गया। हालांकि दुर्भाग्य से यह कोई पहली घटना नहीं है। एक अन्य ट्वीट में शुभम दत्त ने ट्विटर पर इसी प्रकार की दिक्कत का सामना कर रहे अन्य लोगों को खोजा और उनकी दिक्कतों के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए। जैसे ट्वीट में शामिल है कि "मैं अपने Micromax IN 1 फोन में तेजी से खत्म होती बैटरी की दिक्कत का सामना कर रहा हूं।" स्मार्टफोन के जारी होने के 1 साल से ज्यादा समय होने के बाद अपडेट को रोल आउट किया गया, जबकि अपडेट ने फोन को दिन-प्रतिदिन और ज्यादा खराब कर दिया। अभी तक कंपनी ने इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया है।
 

Micromax IN 1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Micromax IN 1 में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर यहAndroid 10 पर आया था। प्रोसेसर के लिए यह Mediatek MT6769V/CU Helio G80 (12 nm) से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM/64GB और 6GB RAM/128GB स्टोरेज ऑप्शन है। कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 18वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »