माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने मंगलवार को अपने लोकप्रिय हैंडसेट यू यूनीक का नया वेरिएंट यू यूनीक 2 लॉन्च कर दिया। Yu Yunique 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।
माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स मंगलवार को अपनी 'यूनीक' सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यू यूनीक 2 स्मार्टफोन 2015 में आए यू यूनीक का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। सोमवार को यू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Yu Yunique 2 स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में एक वीडियो टीज़र जारी कर जानकारी दी।
लगता है कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने एक बार फिर बाज़ार में अपनी पैठ बनाने के लिए कोशिशें जारी कर दी हैं। माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स अपनी 'यूनीक' सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यू यूनीक 2 स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी दी है।
अगर आप 5 इंच डिस्प्ले (छोटे स्मार्टफोन की नई परिभाषा) वाला स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपको बहुत कम अच्छे स्मार्टफोन मिलेंगे। इसके अलावा कुछ दूसरे फोन भी हैं जिन्हें कंपनियां बनाती तो हैं लेकिन उनकी उन्हें कोई परवाह नहीं है।