अपना पुराना फोन देकर 749 रुपये में घर ले आएं ये फोन

Micromax IN Note 1 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16999 रुपये है, लेकिन 35 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

अपना पुराना फोन देकर 749 रुपये में घर ले आएं ये फोन

Photo Credit: Micromax

Micromax In Note 1 में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Micromax In Note 1 में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Micromax In Note 1 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर है।
  • Micromax In Note 1 में f/1.8 अपर्चर के साथ 48MP का पहला कैमरा है।
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने इस समय मोबाइल पर बंपर डिस्काउंट देकर धूम मचा रखी है। जी हां यह सबकुछ फ्लिपकार्ट पर चल रही इलेक्ट्रॉनिक्स सेल की बदौलत मुमकिन है। आइए फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट पर मिलने वाले किफायती स्मार्टफोन Micromax IN Note 1 के बारे में जानते हैं। सेल के दौरान स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए माइक्रोमैक्स इन नोट 1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Micromax IN Note 1 पर ऑफर


ऑफर की बात की जाए तो Micromax IN Note 1 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16999 रुपये है, लेकिन 35 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Flipkart Axis बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत की बचत की जा सकती है। इसके साथ 3 महीने का Gaana Plus सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

अगर इस फोन को ईएमआई पर खरीदने का प्लान है तो आप इसे 382 रुपये की शुरुआती ईएमआई में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इस फोन की खरीद पर पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर 10,250 रुपये की बचत की जा सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अधिकतम एक्सचेंज ऑफर का लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

Micromax In Note 1 के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन के मामले में Micromax In Note 1 में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर के लिए इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 (12nm) प्रोसेसर है। कैमरा के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा है। फ्रंट कैमरा के लिए इसमें /2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 10 पर काम करता है। डाइमेंशन के मामले में इस स्मार्टफोन की लंबाई 165.2 mm, चौड़ाई 77 mm, मोटाई 9 mm और वजन 196.00 ग्राम है।  सेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरो सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और कंपास सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 3.5mm जैक, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, इंफ्रारेड पोर्ट, रेडियो और यूएसबी टाइप सी 2.0 दी गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »