• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शानदार डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी वाले Micromax In 2C के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स हुए लीक, जानें डिटेल्स

शानदार डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी वाले Micromax In 2C के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स हुए लीक, जानें डिटेल्स

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने ट्विटर पर माइक्रोमैक्स इन 2सी के रेंडर और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Micromax In 2C इस माह या मई के शुरू में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

शानदार डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी वाले Micromax In 2C के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स हुए लीक, जानें डिटेल्स

Photo Credit: Twitter/ @Sudhanshu1414

Micromax In 2C में 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Micromax In 2C के रेंडर और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।
  • Micromax In 2C में 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • माइक्रोमैक्स इन 2सी में 8 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Micromax जल्द ही Micromax In 2C को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। अब हाल ही में Micromax In 2C के फुल स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। ऐसी उम्मीद है कि माइक्रोमैक्स का स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन पहले से ही कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आया है, जिससे पता चलता है कि यह मार्केट में आने वाला है। लीक हुए स्पेसिफिकेशंस से ऐसा मालूम चल रहा है कि स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट रीडर नहीं हो सकता है। मार्केट में आने के बाद इस स्मार्टफोन का मुकाबला Redmi 9 सीरीज, Tecno Spark 8 लाइनअप समेत अन्य बजट स्मार्टफोन से हो सकता है।

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने ट्विटर पर माइक्रोमैक्स इन 2सी के रेंडर और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Micromax In 2C इस माह या मई के शुरू में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन कथित तौर पर गीकबेंच 5 बेंचमार्क साइट पर भी नजर आया है।
 

Micromax In 2C के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Micromax In 2C में 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल, 400 निट्स ब्राइटनेस और 89 प्रतिशत एसटीबी रेशियो को सपोर्ट करती है। वहीं इस स्मार्टफोन के लेटेस्ट रेंडर से जानकारी मिली है कि स्मार्टफोन ब्लैक, ब्राउन और ग्रे जैसे 3 कलर ऑप्शन में आएगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T610 SoC पर काम कर सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB या 6GB LPDDR4x RAM और 64GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर काम कर सकता है। 
 

कैमरा और बैटरी


कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और दूसरा वीजीए कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल-सिम सपोर्ट, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। सेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर सेंसर दिए जा सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Micromax In 2C, Micromax In 2C Specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »