Micromax फिर करेगी वापसी, लॉन्च करेगी तीन स्मार्टफोन

Micromax कुल तीन नए फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है जो सभी 10,000 रुपये कीमत के अंदर लॉन्च होंगे।

Micromax फिर करेगी वापसी, लॉन्च करेगी तीन स्मार्टफोन

Micromax का भारत में आखिरी फोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ iOne Note था

ख़ास बातें
  • पिछले साल अक्टूबर में iOne Note के नाम से किया था आखिरी फोन लॉन्च
  • तीन नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की कंपनी कर रही है तैयारी
  • तीनों आगामी माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन की कीमत होगी 10,000 रुपये से कम
विज्ञापन
Micromax जल्द ही भारत में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसमें "प्रीमियम फीचर्स" और "आधुनिक लुक" वाला एक बजट फोन भी शामिल है। भारतीय कंपनी ने किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले अपने सोशल मीडिया चैनलों के जरिए लॉन्च को टीज़ किया है। यह नई खबर चीन विरोधी भावना के बीच आता है, जो गाल्वन घाटी में झड़पों के कारण नए स्तर पर पहुंच गई है। माइक्रोमैक्स ने अक्टूबर 2019 में देश में अपने आखिरी स्मार्टफोन के रूप में iOne Note को लॉन्च किया था, जो इस समय ऑनलाइन 8,199 रुपये कीमत में लिस्ट किया हुआ है।

कंपनी की योजनाओं से परिचित एक व्यक्ति ने Gadgets 360 को बताया कि सॉफ्ट लॉन्च की एक सीरीज़ पर काम चल रहा है और ये सभी अगले महीने एक साथ से शुरू होंगे। कंपनी कुल तीन नए फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है जो सभी 10,000 रुपये कीमत के अंदर लॉन्च होंगे।

यूज़र्स द्वारा कंपनी की मार्केट में वापसी की योजना के बारे में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए Micromax ने ट्विटर पर आगामी लॉन्च को टीज़ भी किया।

चीनी फोन का विकल्प तैयार करने के लिए पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में माइक्रोमैक्स ने ट्वीट किया कि (अनुवादित) “हम आंतरिक रूप से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही हम कुछ बड़ा करेंगे। हमारे साथ बने रहें!" 

एक अलग ट्वीट में, कंपनी ने कहा कि कंपनी प्रीमियम फीचर्स वाले एक नए डिवाइस पर काम कर रही है, जो "आधुनिक लुक और बजट के अनुकूल" होगा।

माइक्रोमैक्स चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए चल रही भावनाओं का समर्थन करने के लिए अपने ट्वीट में हैशटैग #MadeByIndian और #MadeForIndian का उपयोग कर रही है। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि वह भारत में नए मॉडल का निर्माण कर रही है या चीन में निर्माता से आउटसोर्सिंग कर रही है।

यह भी बताते चलें कि Micromax के पास अतीत में रीब्रांड किए गए चीनी फोन बेचने का रिकॉर्ड है। सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने दिसंबर 2014 में Yu Televentures नाम के एक सब-ब्रांड की स्थापना की थी और शुरुआत में शेन्ज़ेन (चीन) स्थित विक्रेता Coolpad से कुछ रीब्रांड किए गए फोन लेकर आए। हालांकि बाद में कूलपैड ने स्वतंत्र रूप से अपने मॉडल बेचने के लिए भारत में एंट्री की।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Micromax phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
  2. Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत
  3. भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में BMW की बढ़ी हिस्सेदारी, पहली तिमाही में 1,185 यूनिट्स की बिक्री
  4. YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे
  5. Mac में छिपा ‘टाइम बॉम्ब’! 49 दिन बाद ऐप्स करना बंद कर सकते हैं काम, जानें बचने का तरीका
  6. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. एक मैसेज और PF की पूरी जानकारी आपके हाथ में! इतना आसान तरीका शायद नहीं जानते होंगे
  8. Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  9. AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »