माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी की पहली झलक

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी की पहली झलक
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स की नज़र देश में तेजी से बढ़ते 4जी स्मार्टफोन के बाज़ार पर है। तभी तो कंपनी एक के बाद एक 4जी हैंडसेट मार्केट में पेश करती जा रही है।

कंपनी ने सितंबर महीने में कैनवस ब्लेज़ 4जी, कैनवस फायर 4जी और कैनवस प्ले 4जी हैंडसेट लॉन्च किया। इसके बाद 11,999 रुपये वाला माइक्रोमैक्स कैनवस 5 हैंडसेट लॉन्च किया गया। कुछ दिनों पहले ही कैनवस ब्लेज़ 4जी+ हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया।

(पढ़ें: माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी की कीमत और स्पेसिफिकेशन)

इस सूची में नया नाम है माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी। इसकी कीमत 6,599 रुपये है और यह 18 नवंबर से ही ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

तस्वीरों के जरिए जानते हैं इस हैंडसेट के बारे में।

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें 4जी एलटीई नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद होना है। कंपनी ने बताया है कि इसमें कैट.4 एलटीई मौजूद है जो 150 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है।
micromax canvas express 4g camera ndtv
कैनवस एक्सप्रेस 4जी एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है।
 
micromax canvas express 4g lock screen ndtv
यह 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
 
micromax canvas express 4g front ndtv
हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में मौजूद है 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।
 
micromax canvas express 4g rear ndtv
4जी के अलावा कैनवस एक्सप्रेस 4जी डिवाइस 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »