• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन कैनवस एक्सप्रेस 4जी लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत  6,599 रुपये है और यह 18 नवंबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें 4जी एलटीई नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद होना है। कंपनी ने बताया है कि इसमें कैट.4 एलटीई मौजूद है जो 150 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है। गौर करने वाली बात है कि माइक्रोमैक्स ने हाल के दिनों में भारतीय मार्केट में 4जी स्मार्टफोन पेश करने पर जोर दिया है। कंपनी ने सितंबर महीने में कैनवस ब्लेज़ 4जी, कैनवस फायर 4जी और कैनवस प्ले 4जी हैंडसेट लॉन्च किया। इसके बाद 11,999 रुपये वाला माइक्रोमैक्स कैनवस 5 हैंडसेट लॉन्च किया गया। कुछ दिनों पहले कैनवस ब्लेज़ 4जी+ हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया।

कैनवस एक्सप्रेस 4जी एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में मौजूद है 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।  

4जी के अलावा कैनवस एक्सप्रेस 4जी डिवाइस 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »