माइक्रोमैक्स कैनवस 5 लाइट में है 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, कीमत 6,499 रुपये

माइक्रोमैक्स कैनवस 5 लाइट में है 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, कीमत 6,499 रुपये
ख़ास बातें
  • कैनवस 5 लाइट में लेदर फिनिश रियर पैनल दिया गया है
  • नए माइक्रोमैक्स कैनवस 5 लाइट मेंं 2200 एमएएच की बैटरी है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने कैनवस 5 सीरीज में अपना नया बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। कैनवस 5 लाइट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है और इसकी कीमत 6,499 रुपये है। यह फोन शुक्रवार से एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर मिलेगा। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर पैनल पर दिया गया ब्राउन लेदर फिनिश है।

यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। माइक्रोमैक्स कैनवस 5 लाइट एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम है।

माइक्रोमैक्स कैनवस 5 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। स्मार्टफोन में नॉन-एक्सपेंडेबल 16 जीबी स्टोरेज दी गई है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो कैनवस 5 लाइट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, 4जी और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट दिया गया है। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर है। माइक्रोमैक्स कैनवस 5 लाइट को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 4.5 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735पी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »