14 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ Mi Smart Band 6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mi Smart Band 6 की कीमत भारत में 3,499 रुपये है। यह बैंड खरीद के लिए Amazon, Mi.com और Mi Home stores के माध्यम से 30 अगस्त से खरीदा जा सकता है।

14 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ Mi Smart Band 6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Mi Smart Band 6 का स्ट्रैप पांच कलर ऑप्शन में मिलेगा
  • मी स्मार्ट बैंड 6 में 1.56 इंच का एमोलेड टच डिस्प्ले दिया गया है
  • बैंड में Android और iOS दोनों ही डिवाइस का सपोर्ट मौजूद है
विज्ञापन
Mi Smart Band 6 को भारत में आज Xiaomi के Smarter Living 2022 इवेंट के दौरान गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह नया फिटनेस बैंड पिछले साल चीनी कंपनी द्वारा लॉन्च किए Mi Smart Band 5 का सक्सेसर है। मी स्मार्ट बैंड में बड़ा एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि अपने पुराने वर्ज़न की तुलना में 50 प्रतिशत बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। Xiaomi ने मी स्मार्ट बैंड 6 में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर शामिल किए हैं, जिनमें SpO2 (peripheral capillary oxygen saturation) measurement और sleep tracking आदि भी शामिल है।
 

Mi Smart Band 6 price in India, availability details

Mi Smart Band 6 की कीमत भारत में 3,499 रुपये है। यह बैंड खरीद के लिए Amazon, Mi.com और Mi Home stores के माध्यम से 30 अगस्त से खरीदा जा सकता है। यह बैंड बाय डिफॉल्ट ब्लैक कलर रिस्ट स्ट्रेप ऑप्शन में आता है, हालांकि इसके साथ ग्राहकों को चार अलग कलर्स के रिस्ट स्ट्रैप मिलते हैं जो हैं ब्लू, लाइट ग्रीन, महरून और ऑरेंज। मौजूदा मी बैंड यूज़र्स को मी बैंड 6 की खरीद पर 500 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा।

आपको बता दें, भारत से पहले Mi Smart Band 6 चीन में CYN 229 (लगभग 2,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया था, जो कि बैंड रेगुलर वेरिएंट की कीमत थी। वहीं इसके एनएफसी वेरिएंट की कीमत CYN 279 (लगभग 3,200 रुपये) थी। हालांकि, बाद में इसे यूरोप में भी EUR 44.99 ( लगभग  3,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया था।

Mi Smart Band 5 की बात करें, तो इसे भारत में 2,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।
 

Mi Smart Band 6 specifications

Mi Smart Band 6 में 1.56 इंच (152x486 पिक्सल) का फुल स्क्रीन एमोलेड टच डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 326ppi पिक्सल डेंसिटी और 450 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिस्प्ले Mi Smart Band 5 में मौजूद 1.1 इंच एमोलेड डिस्प्ले से बड़ा है। Xiaomi ने इसमें पर्सनलाइज्ड अनुभव प्रदान करने के लिए कई थीम्स और 80 से ज्यादा कस्टमाइज्ड बैंड पेस दिए हैं। मी स्मार्ट बैंड 6 का इस्तेमाल फिटनेस ट्रेकर के रूप किया जा सकता है, जिसमें टोटल 30 वर्कआउट टाइप को ट्रेक करने के लिए बिल्ट-इन सेंसर दिए हैं। इनमें स्ट्रेचिंग जैसे इंडोर और क्रिकेट व जिमनास्टिक जैसे प्रोफेशनल स्पोर्ट्स व ज़ुम्बा आदि शामिल है।

अन्य फिटनेस ट्रेकिंग रिस्टबैंड की तरह मी स्मार्ट बैंड 6 में हार्ट रेट और स्लिप को ट्रेक करने के लिए बिल्ट-इन सेंसर्स दिए गए हैं। इस बैंड में आपको बेहतर स्लीप ट्रैक फंक्शन मिलेगा, जो कि आपकी नींद, आपकी नींद की साइकिल समेत आपकी रैपिड आई मूवमेंट और ब्रिदिंग क्वालिटी को ट्रेक करता है। बैंड में SpO2 मेजरमेंट सपोर्ट भी मौजूद है। हालांकि, यहां ये ध्यान देना जरूरी है कि स्मार्ट बैंड 6 को मेडिकल इकियूप्मेंट के रूप में काम करने के लिए किसी प्रकार का रेगुलेट्री अप्रूवल नहीं मिला है।  

हेल्थ ट्रेकिंग के अलावा, मी स्मार्ट बैंड 6 में स्ट्रेस मॉनिटरिंग, डीप ब्रीदिंग गाइडेंस फंक्शन और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग आदि भी शामिल है।

Xiaomi का दावा है कि मी स्मार्ट बैंड 6 सिंगल चार्ज पर 14 घंटे तक की बैटरी प्रदान करता है। इसके अलावा, वाटर रसिस्टेंट के लिए यह 5 ATM सर्टिफाइड है और इसमें मैग्नेटिक पोर्ट दिया गया है। फोन कॉल और मैसेज के लिए इसमें आपको नोटिफिकेशन भी प्राप्त होती है और इससे म्यूज़िक भी कंट्रोल किया जा सकता है।

Mi Smart Band 6 में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.0 (BLE) के साथ आता है और इसमें Android और iOS दोनों ही डिवाइस का सपोर्ट मौजूद है। इसका डायमेंशन 47.4x18.6x12.7mm और बार 12.8 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Over 100 watch face options
  • Dedicated stress monitor, menstrual tracker
  • कमियां
  • Similar design as the predecessor
  • PAI feature strains the battery
  • Inconsistent call alerts
Display TypeAMOLED
Water Resistantहां
Heart Rate Monitorहां
Compatible DevicesAndroid
Battery Life (Days)14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »