मेज़ू एम3 नोट बजट स्मार्टफोन के टॉप फ़ीचर के बारे में जानें

मेज़ू एम3 नोट बजट स्मार्टफोन के टॉप फ़ीचर के बारे में जानें
विज्ञापन
भारत में मेज़ू एम3 नोट स्मार्टफोन के महंगे वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। 9,999 रुपये वाला यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है।

याद रहे कि इस महीने ही चीन में मेज़ू एम3 नोट के दो वेरिएंट पेश किए गए थे। चीन में 2 जीबी रैम+16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट लॉन्च किए गए थे।

(जानें: मेज़ू एम3 नोट के सारे स्पेसिफिकेशन)

बजट रेंज के इस फोन में कंपनी ने बहुत कुछ देने की कोशिश है। मेटल यूनीबॉडी, फिंगरप्रिंट सेंसर, 13 मेगापिक्सल कैमरा और 3 जीबी रैम, इनमें से कुछ हैं। पहली नज़र में यह फोन फायदे का सौदा नज़र आता है।


आइए आपको विस्तार से इस फोन के टॉप फ़ीचर के बारे में बताते हैं।

मेटल यूनीबॉडी
मेज़ू एम3 नोट को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम एलॉय डिज़ाइन दिया गया है। मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन फोन को खूबसूरत लुक देता है। गौर करने वाली बात है कि इस कीमत में बहुत कम ही मेटल यूनीबॉडी फोन मार्केट में उपलब्ध हैं। कंपनी के बताया है कि सिमेट्रिकल एसथैटिक्स कंसेप्ट की मदद से मेज़ू एम3 नोट दिखने में अलग और एलिगेंट तो नज़र आता ही है और इसका वज़न भी बहुत ज़्यादा नहीं है।
 
meizu m3 note
 
बैटरी
इस फोन को पावर देने का काम करेगी 4100 एमएएच की बैटरी। यह कंपनी के पिछले जेनरेशन डिवाइस से 32 फीसदी ज्यादा बड़ी है। कंपनी ने बताया कि फ्लाइम ओएस 5.1 और हीलियो पी10 प्रोसेसर की मदद से मेज़ू एम3 नोट शानदार बैटरी लाइफ देता है। दावा किया गया है कि एम3 नोट की बैटरी मल्टीटास्किंग के वक्त 12 घंटे तक चल जाएगी। और आम इस्तेमाल में दो दिन तक।
 
meizu m3 note
फिंगरप्रिंट सेंसर
बजट फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर का मौजूद होना, एक सराहनीय कदम है। यह कई यूज़र के लिए उपयोगी साबित होगा। इसकी मदद से यूज़र स्मार्टफोन अनलॉक करने के अलावा ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे। कंपनी ने बताया है कि इसमें एमटच 2.1 फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो बेहद ही भरोसेमंद है।
 
meizu m3 note

कैमरा
इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरा एडवांस पीडीएएफ ऑटो-फोकस टेक्नोलॉजी से लैस है। टू-टोन फ्लैश की मदद से कम रोशनी में अच्छी तस्वीरें खींचने में मदद मिलेगी।
 
meizu m3 note

कीमत
इस महीने ही चीन में मेज़ू एम3 नोट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 999 चीनी युआन (करीब 10,280 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में कीमत 9,999 रुपये है। हैंडसेट के फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए यह 'वैल्यू फॉर मनी' सेगमेंट में बिल्कुल फिट बैठता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »