मेज़ू एम3 नोट भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम

मेज़ू एम3 नोट भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम
विज्ञापन
मेज़ू एम3 नोट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारत में मेज़ू एम3 नोट के महंगे वाले वेरिएंट को लॉन्च किया गया है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। स्थानीय मार्केट में इसकी कीमत 9,999 रुपये होगी।

गौरतलब है कि इस महीने ही चीन में मेज़ू एम3 नोट के दो वेरिएंट पेश किए गए थे। चीन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 799 चीनी युआन (करीब 8,220 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,280 रुपये) रखी गई है।


स्मार्टफोन में 5.5 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। मेज़ू एम3 नोट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 3 जीबी रैम है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी। आप 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी आप एक वक्त पर दोनों सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एसडी कार्ड का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो-फोकस फ़ीचर से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन की अहम खासियतों में से एक है 4100 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 17 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। एक और फ्लैगशिप फ़ीचर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

153.6 × 75.5 × 8.3 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले मेज़ू के इस फोन का वज़न 163 ग्राम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी, वाई-फाई  802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »