• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Meizu 21 के प्री ऑर्डर चीन में शुरू, सबसे तेज प्रोसेसर से होगा लैस! जानें डिटेल

Meizu 21 के प्री-ऑर्डर चीन में शुरू, सबसे तेज प्रोसेसर से होगा लैस! जानें डिटेल

Meizu 21 : फोन में 4800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 80वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Meizu 21 के प्री-ऑर्डर चीन में शुरू, सबसे तेज प्रोसेसर से होगा लैस! जानें डिटेल

Photo Credit: Weibo

Meizu 21 Pro स्‍मार्टफोन को भी लॉन्‍च करने की तैयारी में है कंपनी।

ख़ास बातें
  • Meizu 21 के प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हुए
  • इसके डिस्‍प्‍ले के बारे में भी मिली जानकारी
  • सबसे तेज प्रोसेसर से लैस होगा यह स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
चीनी ब्रैंड Meizu अपने होम मार्केट में नई स्‍मार्टफोन सीरीज लॉन्‍च करने जा रहा है। इसके तहत Meizu 21 और Meizu 21 प्रो को पेश करने की तैयारी है। कंपनी ने Meizu 21 को लॉन्‍च से पहले ही प्री-ऑर्डर के लिए पेश कर दिया है। एक नया पोस्‍टर भी रिलीज किया है, जिसमें फोन के फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया है। इससे पता चलता है कि Meizu 21 में राउंडेड कॉर्नर के साथ काफी पतले बेजल दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, अपकमिंग Meizu 21 स्‍मार्टफोन में 6.55-इंच का सैमसंग एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। 

अन्‍य स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात की जाए, तो रिपोर्टों के अनुसार Meizu 21 में 4800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 80वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि Meizu 21 Pro के डिस्‍प्‍ले साइज के बारे में अभी इन्‍फर्मेशन नहीं है। 

यह अनुमान जताया गया है कि Meizu 21 और Meizu 21 Pro दोनों ही स्‍मार्टफोन्‍स में अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 दिया जा सकता है। प्रो वर्जन में 5 हजार एमएएच से बड़ी बैटरी हो सकती है। हो सकता है कि डिवाइस वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करे। 

कैमरों के मामले में भी ये फोन दमदार हो सकते हैं। Meizu 21 और Meizu 21 प्रो में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर लगाया जा सकता है। साथ में एक अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक टेलीफोटो कैमरा होने की भी उम्‍मीद है। फ्रंट कैमरा के बारे में अभी जानकारी नहीं है। ये फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चल सकता है, जिस पर कंपनी ने अपने ओएस की लेयर भी होगी। 

इन फोन्‍स की ग्‍लोबल उपलब्‍धता के बारे में अभी जानकारी नहीं है। बाकी फीचर्स से भी पर्दा नहीं हटाया गया है। कंपनी ने इसी साल मार्च में Meizu 20 सीरीज के तहत Meizu 20 और 20 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया था।  इन्‍हें 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.5 इंच के डिस्प्ले से पैक किया गया था। Meizu 20 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में लॉन्‍च कीमत 2,999 युआन थी, जबकि 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन और 3,799 युआन तय की गई थी। वहीं, Meizu 20 Pro को 3,999 युआन की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »