Meizu 20 Series Launch: 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुए 2 Meizu स्मार्टफोन, जानें कीमत

Meizu 20 के बेस 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत 2,999 युआन है, जबकि 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत चीन में क्रमश: 3,399 युआन और 3,799 युआन है।

Meizu 20 Series Launch: 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुए 2 Meizu स्मार्टफोन, जानें कीमत

Meizu 20 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ 20 Pro शामिल है

ख़ास बातें
  • Meizu 20 और 20 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है
  • दोनों फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करते हैं
  • Pro मॉडल में 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है
विज्ञापन
Meizu 20 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जिनमें Meizu 20 और 20 Pro शामिल हैं। स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल में थोड़े अंतर हैं। दोनों मॉडल में E6 AMOLED डिस्प्ले मिलता है और सेल्फी कैमरा को सेंटर में होल-पंच कटआउट में फिट किया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल में 144Hz का 6.5-इंच डिस्प्ले मिलता है, जबकि प्रो मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट वाले थोड़े बड़े, 6.81-इंच डिस्प्ले के साथ आता है।
 

Meizu 20, 20 Pro price, availability

Meizu 20 के बेस 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत 2,999 युआन है, जबकि 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत चीन में क्रमश: 3,399 युआन और 3,799 युआन है। वहीं, Meizu 20 Pro के इन्हीं स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 3,999 युआन, 4,399 युआन और 4,799 युआन है।
 

Meizu 20, 20 Pro specifications

दोनों स्मार्टफोन Flyme 10 OS पर चलते हैं। Meizu 20 में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच का E6 AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि 20 Pro में 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.81-इंच डिस्प्ले दिया गया है। प्रो मॉडल में 1,800 nits की पीक ब्राइटनेस और HDR10 सपोर्ट भी मिलता है। दोनों डिवाइस Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन से लैस हैं। दोनों फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी की बात करें, तो Meizu 20 पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का मैक्रो सेंसर और 16MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। वहीं, 20 Pro में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। दोनों स्मार्टफोन पर 32MP सेल्फी कैमरा है।

डिवाइस वेपर कूलिंग को सपोर्ट करते हैं। Meizu 20 में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी और 20 Pro मॉडल में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी मिलती है।

Meizu 20 सीरीज में डुअल 5G, WiFi-7, ब्लूटूथ, NFC और स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meizu 20, Meizu 20 Series, Meizu 20 Pro
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »