Maruti Suzuki Dzire की बड़ी कामयाबी, 15 वर्ष में बिकी 25 लाख यूनिट्स

कंपनी का दावा है कि इसका मुकाबला करने वाली किसी अन्य कॉम्पैक्ट सेडान की बिक्री देश में 10 लाख यूनिट्स तक नहीं पहुंची है

Maruti Suzuki Dzire की बड़ी कामयाबी, 15 वर्ष में बिकी 25 लाख यूनिट्स

यह मैनुअल और AMG दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • इसका प्राइस 6.53 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है
  • इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है
  • मारूति ने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की भी तैयारी की है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की कॉम्पैक्ट सेडान Dzire ने लॉन्च के 15 वर्षों में 25 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। कंपनी का दावा है कि इसका मुकाबला करने वाली किसी अन्य कॉम्पैक्ट सेडान की बिक्री देश में 10 लाख यूनिट्स तक नहीं पहुंची है। 

Dzire का प्राइस 6.53 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Hyundai की Aura, Honda की Amaze और Tata Motors की Tigor शामिल हैं। मारूति की Dzire को  Magma Grey, Bluish Black, Oxford Blue, Arctic White, Phoenix Red, Splendid Silver और Sherwood Brown में खरीदा जा सकता है। कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Shashank Srivastava ने कहा, "कंपनी सभी सेगमेंट में ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स से बेंचमार्क प्रोडक्ट्स ऑफर करने के लिए प्रतिबद्ध है। Dzire कंपनी के प्रोडक्ट्स को लेकर कस्टमर्स की पसंद का प्रमाण है। हम इसकी 25 लाख यूनिट्स की बिक्री की उपलब्धि के लिए हमारे कस्टमर्स को धन्यवाद देते हैं।" 

इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। यह मैनुअल और AMG दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कंपनी ने सितंबर में Arena डीलरशिप्स के जरिए बेची जाने वाली अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की है। मारूति के आठ मॉडल्स पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हाल ही में मारूति की एरिना डीलरशिप्स ने 70 लाख कारों की बिक्री को पार किया था। 

कंपनी की ओर से दिए जा रहे बेनेफिट्स में कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। मारूति की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल WagonR पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस लिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके CNG वेरिएंट पर 30,000 रुपये के कैश डिस्काउंट सहित 54,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की Swift हैचबैक खरीदने पर 35,000 रुपये के कैश बेनेफिट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अतिरिक्त 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। मारूति को इस फेस्टिव सीजन में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 10 लाख यूनिट से ज्यादा रहने की उम्मीद है। कंपनी को फेस्टिव सीजन में एक वर्ष के दौरान कुल सेल्स का 22-26 प्रतिशत हासिल होता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »