Lyf C459 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

रिलायंस रिटेल ने अपने लाइफ स्मार्टफोन के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए लाइफ सी459 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह कंपनी की विंड सीरीज़ का हिस्सा है। Lyf C459 हैंडसेट की कीमत 4,699 रुपये है और यह देशभर में मौज़ूद रिलायंस डिजिटल स्टोर में उपलब्ध है।

Lyf C459 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Lyf C459 हैंडसेट की कीमत 4,699 रुपये है
  • रिलायंस लाइफ सी459 एंड्रॉयड 6.1 मार्शमैलो पर चलता है
  • लाइफ सी459 में 5 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने अपने लाइफ स्मार्टफोन के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए लाइफ सी459 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह कंपनी की विंड सीरीज़ का हिस्सा है। Lyf C459 हैंडसेट की कीमत 4,699 रुपये है और यह देशभर में मौज़ूद रिलायंस डिजिटल स्टोर में उपलब्ध है। इस नए स्मार्टफोन की अहम खासियत वॉयस ओवर एलटीई सपोर्ट है और इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

डिजाइन की बात करें तो लाइफ सी459 मैटे फिनिश के साथ आता है। किनारे मेटल के हैं और फ्रंट पैनल पर नेविगेशन की भी दिए गए हैं। इसमें एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो भी है। स्पीकर हैंडसेट के पिछले हिस्से पर मौज़ूद हैं। वॉल्यूम और पावर बटन हैंडसेट के दायें किनारे पर मौज़ूद हैं। Lyf C459 को देशभर में ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिलायंस लाइफ सी459 एंड्रॉयड 6.1 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें से एक वक्त पर एक स्लॉट ही 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में 4.5 इंच का (480x854 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 218 पीपीआई है। इसपर 2डी असाही ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। लाइफ सी459 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 एमएसएम8909 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम मौज़ूद है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 304 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इस बजट स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरे की बात करें तो लाइफ सी459 में 5 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है और इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 2 मेगापिक्सल का सेंसर का दिया गया है। कैमरे में आपको ऑटो फ्रेम रेट, रेड आई रिडक्शन, वीडियो एचडीआर जैसे सपोर्ट मिलेंगे। बैटरी 2000 एमएएच की है और इसके बारे में 8 घंटे तक की टॉक टाइम और 160 घंटे तक की स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में वीओएलटीई, जीपीआरएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0 और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं। जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं। लाइफ सी459 का वज़न 139 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 132x66x9.3 मिलीमीटर है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »