LG X2 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी सारी ख़ाासियतें

अहम फीचर की बात करें तो एलजी एक्स2 स्मार्टफोन 5 इंच डिस्प्ले, 2 जीबी रैम, क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, एंड्रॉयड 7.1 नूगा और 8 मैगापिक्सल कैमरे के साथ आता है।

LG X2 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी सारी ख़ाासियतें
ख़ास बातें
  • दक्षिण कोरियाई मार्केट में LG X2 की कीमत करीब 12,200 है
  • एलजी एक्स2 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
विज्ञापन
LG X2 बजट स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है। गौर करने वाली बात है कि LG ने हाल ही अपने प्रीमियम स्मार्टफोन LG Q7 लाइन अप की कीमत का खुलासा नहीं किया था। अहम फीचर की बात करें तो एलजी एक्स2 स्मार्टफोन 5 इंच डिस्प्ले, 2 जीबी रैम, क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, एंड्रॉयड 7.1 नूगा और 8 मैगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। इसके अतिरिक्त फोन में ऑटो शॉट फीचर है जो अपने आप ही सेल्फी लेते वक्त यूज़र के चेहरे की पहचान कर लेता है। इसके अलावा क्विक शेयर फीचर भी है जिससे यूज़र को एसएमएस या मैसेज के ज़रिए तस्वीरों को चुटकी में साझा करने की सुविधा मिलती है।
 

LG X2 कीमत

दक्षिण कोरियाई मार्केट में LG X2 की कीमत 198,000 कोरियाई वॉन (करीब 12,200 रुपये) रखी गई है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि एलजी एक्स2 को भारत में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। अगर ऐसा होता है तो कीमत का खुलासा भी लॉन्च के आसपास ही होगा।
 

LG X2 स्पेसिफिकेशन

एलजी एक्स2 एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो एलजी एक्स2 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

LG X2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, एफएम रेडियो और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 2500 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 144.8x71.9x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 152 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »