Honor X80i चीन में लॉन्च हुआ है, जिसमें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Photo Credit: Honor
Honor X80i का स्लिम डिजाइन और 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन है
Honor X80i चीन में लॉन्च कर दिया है। फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W चार्जिंग, 50MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली स्क्रीन और Dimensity 6500 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन MagicOS 10 (Android 16) पर चलता है और कई स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। नीचे हम इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
Honor X80i में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी लंबा बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है। फोन में 6.6-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें MediaTek Dimensity 6500 Elite चिपसेट मिलता है, जिसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ पेयर किया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है। डिवाइस MagicOS 10 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है।
कनेक्टिविटी के लिए Honor X80i में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 6.0, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। फोन 7.34mm पतला और 185 ग्राम वजनी है, साथ ही इसमें IP66 रेटिंग दी गई है जो इसे धूल और पानी से बचाव देती है।
कीमत की बात करें तो Honor X80i के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (करीब 26,000 रुपये) है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल CNY 2,199 (करीब 29,000 रुपये), 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 2,499 (करीब 33,000 रुपये) और टॉप 12GB + 512GB मॉडल CNY 2,799 (करीब 37,000 रुपये) में आता है। यह फोन फिलहाल चीन में Flowing Sand Pink, Lime Green, Moon Shadow White और Obsidian Black कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर