एलजी वी20 भारत में जल्द ही 49,990 रुपये में होगा लॉन्च

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2016 17:17 IST
ख़ास बातें
  • एलजी वी20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला पहला फोन है
  • भारत में एलजी वी20 की कीमत 49,990 रुपये होगी
  • एलजी वी20 को सितंबर महीने में सेन फ्रांसिसको में लॉन्च किया गया था
एलजी वी20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन था। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन को किस दिन लॉन्च किया जाएगा, लेकिन हम आपको बता सकते हैं कि भारत में एलजी वी20 की कीमत 49,990 रुपये होगी।

याद रहे कि एलजी वी20 को इस साल सितंबर महीने में सेन फ्रांसिसको में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही फोन को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की प्रतीक्षा हो रही है। बात दें कि हैंडसेट में 5.7 इंच का आईपीएस क्वांटम डिस्प्ले है। एलजी वी10 की तरह इसमें भी एक सेकेंडरी डिस्प्ले है। एलजी वी20 के सेकेंडरी डिस्प्ले में वी10 की तुलना में फॉन्ट 50 फीसदी ज्यादा बड़ा नज़र आता है। इस कारण से यूज़र के लिए नोटिफिकेशन और अलर्ट देख पाना ज्यादा आसान हो जाएगा।

एलजी वी20 स्मार्टफोन को एएल6013 मेटल के द्वारा बनाया गया है। इस मेटल का इस्तेमाल आमतौर पर एयरक्राफ्ट, सेलबोट और माउंटेन बाइक बनाने के लिए होता है। एलजी का दावा है कि 4 मीटर की ऊंचाई से भी फोन को गिराने पर उसे कुछ नहीं होगा।एलजी ने इस हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 135 डिग्री वाइड लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में ऑटो शॉट फ़ीचर दिया गया है जो यूज़र की मुस्कुराहट को डिटेक्ट करके अपने आप सेल्फी ख़ीच लेगा।
 

एलजी वी20 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है। यह गूगल के इन ऐप सर्च फंक्शन से लैस होगा। कंपनी ने इस बार एलजी यूएक्स 5.0+ स्किन का इस्तेमाल किया है। नए इन ऐप सर्च फ़ीचर की मदद से यूज़र किसी भी गूगल ऐप में कॉन्टेक्ट, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और फोटो सर्च कर पाएंगे। इसमें मल्टी-विंडो भी मौजूद है, जिसकी मदद से आप दो ऐप को एक साथ चला पाएंगे।
Advertisement

एलजी वी20 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। यह टाइटन, सिल्वर और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी वी20 हैंडसेट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एमएसएम8996 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर मौजूद है। स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प मौजूद रहेगा। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Genuinely useful secondary screen
  • Great camera quality
  • Excellent screen
  • Good battery life
  • Removable battery
  • Should be able to survive drops
  • Bad
  • Software bloat
  • Flagship-level pricing
  • Doesn't look or feel very premium
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG V20, LG V20 Price in India, India, Mobiles, Smartphones, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.